हरिद्वार पुलिस का जवान बना देवदूत जवान की तत्परता से बची युवक की जान,
आज सुबह एक B.H.E.L. कर्मचारी द्वारा कोतवाली रानीपुर में जानकारी दी गई कि मानसिक अवसाद से पीड़ित उनके परिचित दोस्त ने हाथ की नस काटकर खुद को अपने कमरे में कैद कर लिया है और काफी कहने एवं प्रयास करने पर भी दरवाजा नही खोल रहा है।
जानकारी मिलते ही कोतवाली रानीपुर में तैनात हेड कांस्टेबल कुंपाल तोमर ने तत्काल मौके पर पहुंचकर बामुश्किल दरवाजा तोड़ा और हाथ की नस काट अपने बिस्तर पर बेसुध पड़े व्यक्ति को तुरंत उठाकर B.H.E.L. हॉस्पिटल में दाखिल किया। उक्त व्यक्ति आलोक शर्मा अभी भी बेहोशी की हालत में चिकित्सकों की निगरानी में है किन्तु खतरे से बाहर है।
पुलिस जवान द्वारा की गई इस फौरी मदद की सभी आमजन प्रशंसा कर रहे हैं।.

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,