“कोतवाली रानीपुर ने धर दबोचा एक शातिर वाहन चोर” दिनांक 28.04.2024 को कोतवाली रानीपुर क्षेत्रान्तर्गत शिव मन्दिर शिवालिक नगर से वादी राजकुमार शर्मा पुत्र के.एल.शर्मा निवासी एच-189 शिवालिक नगर कोतवाली रानीपुर हरिद्वार की मोटर बुलट साईकिल नं0 UK08.BE.1262 को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में थाना रानीपुर पर वादी की तहरीर पर मु0अ0सं0 173/24 धारा 379 भादवि का अभियोग पंजीकृत करवाया गया । घटना के अनावरण हेतु कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा तत्काल अभियुक्त की ठोस सुरागरसी पतारसी करते हुये दिनांक 08.05.2024 की रात्रि को दौराने चैकिंग चिन्मय चौक शिवालिक नगर से अभि01- काशिफ पुत्र मुन्ना निवासी विष्णुलोक कालोनी कोतवाली रानीपुर हरिद्वार उम्र 25 वर्ष को गिरफ्तार कर अभियुक्त के कब्जे से वादी की चोरी की गयी बुलट मोटर साईकिल नं0 UK08.BE.1262 की बरामदगी कर अभि0गण के विरूद्ध धारा 411भादवि की वृद्धि की गयी । गिरफ्तार अभियुक्त उपरोक्त को आज मा0 न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त-
1- काशिफ पुत्र मुन्ना निवासी विष्णुलोक कालोनी कोतवाली रानीपुर हरिद्वार उम्र 25 वर्ष
बरामदगी-01 अदद बुलट मोटर साईकिल नं0 UK08.BE.1262
पुलिस टीम-
- उ0नि0 अमित नौटियाल, कोतवाली रानीपुर
2.कां0 176 गम्भीर तोमर, कोतवाली रानीपुर
3- कां0 1021 मंजीत राणा, कोतवाली रानीपुर

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,