एस टी एफ की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स उत्तराखंड द्वारा नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार– जनपद देहरादून पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई में, भारी मात्रा में चरस की बरामदगी, एक बार फिर से एएनटीएफ ने 01 ड्रग–तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2 किलो चरस की बरामद,,नशे की तस्करी में प्रयुक्त आई 10 कार UK07 DK 5306 भी सीज
बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में आंकी गई लाखों रुपए कीमत,गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा काफी समय से की जा रही थी चरस की तस्करी,,अवैध नशे का नेटवर्क नेस्तनाबूद, पिछले काफी समय से ड्रग तस्कर थे, एएनटीएफ की रडार पर।।
उत्तराखंड राज्य में बढ़ते नशे की प्रवृति की रोकथाम हेतु माननीय मुख्यमंत्री जी के उत्तराखंड में ड्रग्स–फ्री देवभूमि अभियान के तहत एवं पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड श्री अभिनव कुमार के दिशा निर्देश पर एसएसपी एसटीएफ श्री आयुष अग्रवाल द्वारा ड्ग्स डीलरों के विरुद्र कार्यवाही के आदेश के क्रम में सीओ एसटीएफ श्री R. B. चमोला के पर्यवेक्षण में ए.एन.टी.एफ टीम(एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए थाना कैंट पुलिस के साथ संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए जनपद देहरादून के थाना कैंट क्षेत्रअंतर्गत, केनाल रोड के पास से 01 ड्रग्स तस्कर इंद्रमणि बेलवाल पुत्र गुणानंद बेलवाल निवासी सेलाकुई उम्र 38 वर्ष को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 2 किलो अवैध चरस बरामद की गयी। गिरफ्तार अभियुक्त पिछले कई सालों से उत्तराखंड में चरस की सप्लाई कर रहे था, गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा पूछताछ पर बताया कि वह यह चरस नेटवार मोरी उत्तरकाशी से लेकर आया था।
*एसएसपी एसटीएफ श्री आयुष अग्रवाल द्वारा बताया गया कि ए.एन.टी.एफ. द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना कैंट में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20C/29/60/27A KE अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कराया गया हे ।
*गिरफ्तार किए गए अभियुक्त का विवरण-*
1. इंद्रमणि बेलवाल पुत्र गुणानंद बेलवाल निवासी तिलवाड़ी सेलाकुई उम्र 38 वर्ष
बरामद माल का विवरण-
2 किलो अवैध चरस व आई 10 कार संख्या UK07 DK 5306
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ उत्तराखंड द्वारा अपने ऑफिस नंबर जारी करते हुए जनता से अपील की है कि नशे से दूर रहे, किसी भी प्रकार के लालच में आकर नशा तस्करी ना करें, नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई हेतु तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या एसटीएफ उत्तराखंड से संपर्क करें. एसटीएफ से संपर्क हेतु
0135-2656202
9412029536
एएनटीएफ युनिट में,
- उ0 नि0 विकास रावत
- मुख्य आरक्षी मनमोहन
- मुख्य आरक्षी नरेंद्र पुरी
- मुख्य आरक्षी सुधीर केसला
- आरक्षी रामचन्द्र
- आरक्षी प्रदीप परिहार
- आरक्षी गंभीर
थाना कैंट पुलिस टीम
- का केदारनाथ
- का हर्षवर्धन शामिल रहें।

More Stories
गंगनहर पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए गिरोह के तीन शातिर चोर दबोचे… चोरों के कब्जे से चोरी के 8 दोपहिया वाहन किए बरामद… एसएसपी नवनीत सिंह के नेतृत्व में हुआ खुलासा…
कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…. कार्यों में देरी पर होगी सख्त कार्रवाई: मेलाधिकारी सोनिका,
एसएसपी नवनीत सिंह ने थाना बुग्गावाला का किया वार्षिक निरीक्षण…थाना परिसर, कर्मचारी बैरक की स्वच्छता व्यवस्था पर जताया संतोष, कार्यालय स्टाफ को दस्तावेज एवं रजिस्टरों को अपडेट रखने के दिए निर्देश…