प्रेस नोट
थाना श्यामपुर
श्यामपुर पुलिस द्वारा पिकअप वाहन में लाखो के चोरी के सामान सहित कबाड़ी समेत तीन चोरों को दबोचा,निर्माणाधीन हाईवे के फ्लाईओवर की साइट से सामान को रात के अंधेरे में करते थे चोरी,अत्याधुनिक सेट्रिंग प्लेटो के साथ अन्य महंगे सामानों को कबाड़ी की मदद से बेचने का था प्लान।
02 मुकदमों का हुआ खुलासा अन्य की जानकारी के लिए पूछताछ जारी, चोरी में दो सगे भाई शामिल थाना श्यामपुर हरिद्वार पर दिनांक 16.04.2024 को NH-74 हाइवे के कर्मियो द्वारा अलग अलग मु0अ0स0 56/2024 धारा 379 भादवि व मु0अ0स0 57/2024 धारा 379 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत कराये गये । जिसमे उच्चाधिकारीगण महोदय के दिशा निर्देशन में मुझ थानाध्यक्ष द्वारा चोरी की घटना के खुलासे हेतु थाना स्तर पर अलग अलग टीमे गठित की गयी । टीमो द्वारा अच्छी सुरागरस्सी पतारस्सी करते हुए आज दिनांक 30.04.2024 को मुखबिर खास की सूचना पर पीली नदी पुल के पास जंगल मे खडी बोलेरो मैक्स वाहन संख्या UK07CB6584 जिसमे NH-74 हाईवे का चोरी किया गया सामान भरा हुआ था जिसके पास खडे 03 अभि0गण (1) यासीन पुत्र नसीम अहमद निवासी तेली मौहल्ला जौलीग्रांट थाना कोतवाली डोईवाला जिला देहरादून उम्र 32 वर्ष (2) तहसीन पुत्र नसीम अहमद निवासी तेली मौहल्ला जौलीग्रांट थाना कोतवाली डोईवाला जिला देहरादून उम्र 27 वर्ष (3) आशीष पुत्र श्री किशोर चन्द निवासी राजीव नगर थाना कोतवाली डोईवाला जिला देहरादून उम्र 24 वर्ष को गिरफ्तार कर शत प्रतिशत चोरी किया गया सामान बरामद किया गया जिसकी जनता द्वारा भूरी-भूरी प्रंशसा की गयी ।
गिरफ्तार अभियुक्त-
- यासीन पुत्र नसीम अहमद निवासी तेली मौहल्ला जौलीग्रांट थाना कोतवाली डोईवाला जिला देहरादून उम्र 32 वर्ष
- तहसीन पुत्र नसीम अहमद निवासी तेली मौहल्ला जौलीग्रांट थाना कोतवाली डोईवाला जिला देहरादून उम्र 27 वर्ष
- आशीष पुत्र श्री किशोर चन्द निवासी राजीव नगर थाना कोतवाली डोईवाला जिला देहरादून उम्र 24 वर्ष
बरामदगी- पिक अप वाहन संख्या UK07CB6584 के साथ
1- केप लोक पाईप नं0- 02,
2- प्रोपजैक नं0- 02,
3- सेटरिंग प्लेट (500MM X 2150MM) नं0- 01,
4- सेटरिंग प्लेट (1000MM X 2000MM) नं0- 01,
5- बीटीकालमनं0- 01,
6- सरिया (16MM) नं0 – 02,
7- सरिया (25MM) नं0 – 02,
8- सेटरिंग प्लेट (1000MM X 3000MM) नं0- 22,
9- सेटरिंग प्लेट (1200MM X 600MM) नं0- 04,
10- सेटरिंग प्लेट (1000MM X 1000MM) नं0- 05,
11- ब्रेकेट नं0-08, ब्रेकेट ऐंगल नं0- 01,
12- बीम नं0 03 व सरिया लगभग 50 किलो, सैटरिंग प्लेट नं0 01, यूजैक नं0 – 01
(कुल कीमत लगभग 6 लाख रुपए)
पुलिस टीम
1-SI नितेश शर्मा थानाध्यक्ष
1-उ0नि0 अशोक रावत चौकी प्रभारी चंडी घाट
2- उ0नि0 मनोज रावत
3- हे0का0 192 अनिल कुमार
4- का0 1522 अनिल रावत
5- का० रमेश सिंह
6 – का0 तेजेंद्र सिंह
7- का0 कृष्णा भारद्वाज

More Stories
ऑपरेशन प्रहार: दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जमीन हड़पने वाले भू-माफिया समेत 2 गिरफ्तार,करोड़ों की भूमि धोखाधड़ी के मामले का किया खुलासा, फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी तैयार कर बुजुर्ग की बेशकीमती जमीन को था बेचा,
हरिद्वार पुलिस का बड़ा प्रहार: नकली नोट छापने वाले गिरोह का पर्दाफाश, श्यामपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरोह के 3 सदस्यों को दबोचा, भारी मात्रा में नकली नोट, प्रिंटर, लैपटॉप और अन्य उपकरण किए बरामद,
कोतवाली क्षेत्र के रणसुरा में हुए जानलेवा फायरिंग कांड में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, फरार चल रहा एक और आरोपी गिरफ्तार।