कोतवाली रानीपुर,सूचना पर पहुंची पुलिस टीम के हत्थे चढ़े दो शातिर चोर,गिरफ्त में आए संदिग्धों में एक जिलाबदर भी शामिल, इसी महीने दिखाया था जिले से बाहर का रास्ता,दोनों आरोपियों के कब्जे से गाडी के स्पेयर पार्ट किए गए बरामद
आज दिनांक 26.04.2024 को कोतवाली रानीपुर पर सूचना प्राप्त हुई कि सलेमपुर महदूद में महदूद स्थित गाडी के पार्ट्स के गोदाम से दो चोर चोरी कर रहे हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर वादी व अन्य की मदद से चोरी के आरोपित सरफराज व साहिल को पकड़ कर उनके कब्जे से एक प्लास्टिक के कट्टे में 71 टुकडे लोहा बुलेरो पार्ट वजनी लगभग 25 किग्रा की बरामदगी की गयी।
आरोपी साहिल उपरोक्त को लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत जिलाधिकारी हरिद्वार के आदेश पर एक माह के लिए जिला बदर किया गया था लेकिन आरोपी साहिल आदेश का उल्लंघन करते हुये पुनः जनपद हरिद्वार पहुंचा और चोरी की घटना को अंजाम दिया गया।
आदेश का उल्लंघन करने पर गुण्डा अधिनियम की धारा 3/10 के अन्तर्गत जिलाबदर अभियुक्त साहिल के खिलाफ मु0अ0सं0 170/24 पंजीकृत किया गया।
नाम पता आरोपी
1- सरफराज पुत्र रिजवान नि0 दादूपुर गोविन्दपुर रानीपुर हरिद्वार,
2- साहिल पुत्र खुर्शीद नि0 उपरोक्त
बरामदगी-
71 टुकडे लोहा बुलेरो पार्ट वजनी लगभग 25 किग्रा
पुलिस टीम में,
1.उ0नि0 मनोज नौटियाल
2.का0 1135 अजय
3.का0 1430 करम शामिल रहें।

More Stories
उत्तराखंड एस०टी०एफ० की साइबर क्राईम पुलिस देहरादून टीम की एक ओर बड़ी कार्यवाही – ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग के नाम पर संगठित साइबर फ्रॉड गैंग का खुलासा, गैंग का एक सदस्य लुधियाना, पंजाब से गिरफ्तार, दून निवासी व्यक्ति के साथ साईबर ठगों के द्वारा इन्वैस्टमैन्ट के नाम बड़ा मुनाफा कमाने का लालच देकर की गई थी 1 करोड 87 लाख 64 हजार रुपये की ठगी,
3 वर्षीय बच्चे के अपहरण का 20 घंटे के भीतर खुलासा, झबरेड़ा पुलिस ने बच्चा सकुशल बरामद, एक अपहरणकर्ता को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने पत्रकारवार्ता में दी जानकारी, एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में अपनी दक्षता दिखाती हरिद्वार पुलिस,
मेलाधिकारी सोनिका ने कुम्भ मेला को लेकर चल रहे निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, निर्माणाधीन सड़क की खुदाई करवा कर काम की क्वालिटी और क्वांटिटी को परखा, गुणवत्ता एवं समयबद्धता पर दिया जोर,