लोकसभा चुनाव को लेकर हरिद्वार संसदीय सीट पर सभी प्रत्याशियों का प्रचार अभियान तेज हो गया है। गली-मुहल्लों से लेकर चौक-चौराहों में प्रत्याशी लुभावने वादे कर रहे हैं। फेसबुक, वाटसअप, ट्विटर व इंस्ट्राग्राम जैसे हाइटेक सोशल साइट भी प्रचार-प्रसार का सशक्त माध्यम बने हैं। वहीं सांसद पद के प्रत्याशी जहां शहर में घूम-घूमकर प्रचार में तेजी ला रहे हैं, और जनता जनार्दन के पास जाकर वोट की जुगाड़ में है। इसमें कई पुराने जनप्रतिनिधि रूठे वोटरों को मनाने में भी कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं।वही हरिद्वार लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रतियासी अकरम हुसैन ने भी अपना चुनाव प्रचार तेज कर दिया है।अकरम हुसैन। हरिद्वार की उपनगरी ज्वालापुर में स्थानीय लोगों से मुलाकात कर अपना चुनाव प्रचार किया।साथ ही खुद को जिताने की अपील भी की।।
इस मौके उनके साथ,मुबारिक अहमद,पार्षद शौकीन,मेहताब,प्रवेज अली,शमशीद अंसारी,मुनीर खान,मेहरबान अहमद,प्रवेज,हाजी राशिद,गुड्डू भाई और जाकिर हुसैन आदि मौजूद रहे।

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,