जनपद चम्पावत
जनपद में प्रभावी आदर्श आचार संहिता के क्रम में थाना लोहाघाट क्षेत्र सें 06 पेटी(288 पव्वे) अवैध देशी शराब के साथ 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया,
जनपद चंपावत में प्रभावी आदर्श आचार संहिता के क्रम में जनपद चम्पावत में श्री अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक महोदय चम्पावत के निर्देशानुसार तथा क्षेत्राधिकारी महोदय चम्पावत/टनकपुर के पर्यवेक्षण में जनपद चम्पावत में लोक सभा सामान्य निर्वाचन के दृष्टिकोण सें मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम किये जाने हेतु अभियान चलाकर कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
उक्त के क्रम में दिनांक- 04.04.2024 को थाना लोहाघाट क्षेत्र अंतर्गत पुलिस व एसओजी टीम की संयुक्त चैकिंग में डेसली क्षेत्र से अभियुक्त मो0 नदीम पुत्र म0 शमशाद, उम्र 30 वर्ष, निवासी दक्षिणी खालापार, नयाबादी फिरदोष, नगर कोतवाली मुजफ्फरनगर, जिला मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश के कब्जे से 06 पेटी (288 पव्वे) अवैध देशी शराब बरामद कर गिरफ़्तार किया गया। उक्त सम्बन्ध में थाना लोहाघाट में मु०अ०सं०- 19/ 2024 अन्तर्गत धारा 60(1)(b) आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया।
पुलिस टीम में,.
1-हे०का० प्रकाश सिंह
2-हे0कानि० सुनील कुमार
3-कानि० अशोक वर्मा एसओजी शामिल रहें।

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,