सिडकुल पुलिस द्वारा 8.10 ग्राम स्मैक अवैध के साथ एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार,आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद हरिद्वार के आदेश के अनुपालन में थाना सिडकुल पुलिस द्वारा दिनांक 31/03 2024 को नशा (अवैध शराब/स्मैक/ चरस/ गांजा आदि) तस्करों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने के क्रम में थाना सिडकुल पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र सम्राट मार्केट रावली महदूद जाने वाला रास्ते पर दौराने चेकिंग एक व्यक्ति को पकड़ लिया पकड़े जाने पर इसने अपना नाम ल अक्षय उर्फ टाइगर पुत्र श्री लालू निवासी सम्राट मार्केट के पास रावली महदूद थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार बताया जामा तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 8.10 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुयी। उक्त संबंध में थाना सिडकुल पर मुकदमा अपराध संख्या 164/2024 धारा 8/21 एनडीपीएस बनाम अक्षय और टाइगर पंजीकृत किया गया।
अभियुक्त को आज ही मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त
अक्षय उर्फ टाइगर पुत्र लालू निवासी। सम्राट मार्केट के पास रावली महदूदथाना सिडकुल उम्र 23 वर्ष
अभियुक्त अक्षय उर्फ टाइगर का आपराधिक इतिहास
- मुकदमा अपराध संख्या 180/ 2019 धारा25/4 आर्म्स एक्ट थाना सिडकुल।
- मुकदमा अपराध संख्या 231/19 धारा41/109 सीआरपीसी थाना सिडकुल।
- मुकदमा अपराध संख्या 355 /2020 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना सिडकुल।
- मुकदमा अपराध संख्या 33 /2021 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना सिडकुल
- मुकदमा अपराध संख्या 43 /2022 धारा 2/3 गुंडा अधिनियम थाना सिडकुल
- मुकदमा अपराध संख्या 255 2022 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना सिडकुल
- मुकदमा अपराध संख्या 164 /2024 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थानासिडकुल
बरामदगी
8.10 ग्राम अवैध गांजा स्मैक
पुलिस टीम
1 . उप निरीक्षक श्री संदीप चौहान थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार।
- हेड कांस्टेबल 101 सुनील सैनी थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार।
- कांस्टेबल 1093 अनिल कंडारी थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार।

More Stories
उत्तराखंड एस०टी०एफ० की साइबर क्राईम पुलिस देहरादून टीम की एक ओर बड़ी कार्यवाही – ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग के नाम पर संगठित साइबर फ्रॉड गैंग का खुलासा, गैंग का एक सदस्य लुधियाना, पंजाब से गिरफ्तार, दून निवासी व्यक्ति के साथ साईबर ठगों के द्वारा इन्वैस्टमैन्ट के नाम बड़ा मुनाफा कमाने का लालच देकर की गई थी 1 करोड 87 लाख 64 हजार रुपये की ठगी,
3 वर्षीय बच्चे के अपहरण का 20 घंटे के भीतर खुलासा, झबरेड़ा पुलिस ने बच्चा सकुशल बरामद, एक अपहरणकर्ता को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने पत्रकारवार्ता में दी जानकारी, एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में अपनी दक्षता दिखाती हरिद्वार पुलिस,
मेलाधिकारी सोनिका ने कुम्भ मेला को लेकर चल रहे निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, निर्माणाधीन सड़क की खुदाई करवा कर काम की क्वालिटी और क्वांटिटी को परखा, गुणवत्ता एवं समयबद्धता पर दिया जोर,