थाना सिडकुल,हरिद्वार,
सिडकुल पुलिस द्वारा 25 पेटी (1200 पव्वे ) देशी अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
===================
आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के आदेश के अनुपालन में थाना सिडकुल पुलिस द्वारा दिनांक 30.03.2024 को शराब माफिया के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए एक व्यक्ति को 25 पेटी देशी अवैध शराब के साथ थाना क्षेत्र रावली महदूद सिडकुल विधानसभा 26 BHEL से गिरफ्तार कर अभियुक्त के विरुद्ध थाना सिडकुल पर मुकदमा अपराध संख्या 162/2024 धारा 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कराया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
1- सोमपाल पुत्र रूपराम निवासी रावली महदूद थाना सिडकुल उम्र 39 वर्ष।
बरामद माल
1- 25 पेटी देशी शराब (1200 पव्वे) नाजायज मार्का पिकनिक ।
आपराधिक इतिहास अभियुक्त 1-मु0अ0सं0 444/22 धारा 60 आबकारी अधि0 चालानी थाना सिडकुल
2-मु0अ0सं0 656/22 धारा 60 आबकारी अधि0 चालानी थाना सिडकुल
3-162/24 धारा 60 आबकारी अधि0 चालानी थाना सिडकुल
पुलिस टीम में,
- एडिशनल उप निरीक्षक सुभाष रावत थाना सिडकुल
- हेड कांस्टेबल 101 सुनील सैनी थाना सिडकुल
- कांस्टेबल अनिल कंडारी थाना सिडकुल
- कांस्टेबल 930 कुलदीप डिमरी थाना सिडकुल
5.कांस्टेबल कुलदीप शामिल रहें।

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,