तनवीर अली हरिद्वार:—इंडस्ट्रीज एसोसियसन ऑफ़ उत्तराखंड सिडकुल चैप्टर ने देहरादून पहुंचकर माननीय उद्योग मंत्री माननीय गणेश जोशी जी को कॉविड 19 की महामारी के अंतर्गत गरीब और असहाय लोगों के लिए 400 राशन की किट भेंट की है ।चैप्टर चेयरमैन नरेश जैनर ने बताया कि सेवा छेत्र मे आइ ए यू निरन्तर कार्य करती रहती है । पिछले लोग डाउन में भी लगभग लोक्डाउन के अन्तर्गत निरंतर राशन किट दी गयी थी।और इस वर्ष भी निरंतर बाटी जा रही है। आइ•ए• यू• के महासचिव अनिल बवेजा ने बताया कि आई•ए• यू• निरंतर सेवा के कार्य कर रही है और आगे भी करती रहेगी। इस मौके पर आइ•ए• यू• ने माननीय मंत्री जी को एक ज्ञापन भी सौंपा है। जिसके अंतर्गत इंडस्ट्रियल एरिया की समस्याएं और उद्योग से संबंधित समस्याओ का उल्लेख किया गया हैं।
माननीय मंत्री जी ने सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी। और समस्याओं का शीघ्र अति शीघ्र निवारण करने की करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर आई ए यू के स्टेट चेयरमैन पंकज गुप्ता,चैपटर नरेश जैनर,महासचिव अनिल बवेजा ,पार्षद पुष्पा शर्मा, वैध एम• आर• शर्मा, पुर्व चेयरमैन गजेंद्र प्रसाद रतूडी, अरुण कुमार दादु ,शुभम शर्मा और अंकुश ओहरी आदि उपस्थित रहे।




More Stories
सेवा संकल्प अभियान–2026: भेल के शिवडेल स्कूल में चित्रकला, भाषण एवं रंगोली प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा और राष्ट्रसमर्पण के 25 वर्षों के उपलक्ष्य में हुए कार्यक्रम, पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने सहभागिता कर मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित,
5000 का इनामी तमंचाधारी लुटेरा गिरफ्तार, लूटा गया मोबाइल बरामद; सिडकुल पुलिस की बड़ी कार्रवाई…
अधिकारियों और बच्चों के बीच खास संवाद: सत्यम पाठशाला की अनूठी पहल, SSP कार्यालय पहुँचे बच्चे, SP क्राइम निशा यादव ने दिया सफलता का मंत्र…