तनवीर अली:–हरिद्वार में कुंभ मेले के दौरान हुए कोविड टेस्ट घोटाले पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से एफआईआर दर्ज कराई गई है। सीएमओ हरिद्वार ने नगर कोतवाली में दो निजी टेस्टिंग लैब लालचंदानी लैब्स और नालवा लैब के साथ मैक्स कॉरपोरेट सोसायटी के खिलाफ शिकायत देते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। हरिद्वार के एसएसपी सेंथिल अबुदाई कृष्णराज एस का कहना है कि नगर कोतवाली में तहरीर प्राप्त हुई है। मुकदमा दर्ज कर लिया है , आगे की कार्रवाई की जा रही है।
कुंभ मेला 2021 के दौरान कोविड-19 जांच में हुई धांधली के मामले में जिलाधिकारी सी. रविशंकर ने टेस्ट करने वाली संस्था के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दे दिए हैं। जिसके बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने नगर कोतवाली में कोरोना जांच करने वाली लैब के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराने आया अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर वह नगर कोतवाली आए थे। बताया कि नगर कोतवाल राजेश शाह को तहरीर दी गयी है। बताया कि कोरोना जांच मामले में धांधली के संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी की ओर से तहरीर दी गयी है।
एसएसपी सेन्थिल अबुदई कृष्ण राज एस0 ने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी कुंभ मेले के दौरान कोरोना जांच करने वाली कोरोना जांच करने वाली कई संस्थाओं के खिलाफ तहरीर दी गई है जिसमें बताया गया है कि इन संस्थाओं द्वारा फर्जी rt-pcr की रिपोर्ट बनाई गई थी हरिद्वार में कुंभ मेले के दौरान हुए कोविड टेस्ट घोटाले पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से एफआईआर दर्ज कराई गई है। सीएमओ हरिद्वार ने नगर कोतवाली में दो निजी टेस्टिंग लैब लालचंदानी लैब्स और नालवा लैब के साथ मैक्स कॉरपोरेट सोसायटी के खिलाफ शिकायत देते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। हरिद्वार के एसएसपी सेंथिल अबुदाई कृष्णराज एस का कहना है कि नगर कोतवाली में तहरीर प्राप्त हुई है। मुकदमा दर्ज कर लिया है , आगे की कार्रवाई की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि कुंभ मेले के दौरान इस लैब के द्वारा ढाई लाख से करीब सवा लाख टेस्ट में गड़बड़ियां पाई गई हैं आरोप है कि बिना टेस्ट किए ही आधार और फोन नंबर ले कर लोगे रिपोर्ट नेगेटिव चढ़ाई गई।

More Stories
एसपी जीआरपी अरुणा भारती के नेतृत्व में ‘ऑपरेशन प्रहार’ को मिली सफलता,कांवड़ मेले में बड़ी अनहोनी टली: जीआरपी हरिद्वार पुलिस ने 12 इंच लम्बे चाकू के साथ ‘कालनेमि’ साधु को को किया गिरफ्तार,
पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, हरिद्वार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, एक बच्चा घायल…
हरिद्वार: कलेक्ट्रेट में नई ‘विधिक सहायता हेल्प डेस्क’ का शुभारंभ, वन महोत्सव सप्ताह का हुआ समापन, आमजन को मिलेगी निःशुल्क विधिक सलाह,