जनपद के राशन डीलरों द्वारा तहसील परिसर में जिला खाद्य पूर्ति अधिकारी के कार्यालय पर अपनी मांगों को लेकर दिया धरना।
ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर फेडरेशन उत्तराखंड के बैनर तले जिले के सरकारी सस्ते गल्ले के डीलरों ने जिलापूर्ति अधिकारी कार्यालय में धरना दिया। डीलरों ने बकाया बिलों के भुगतान की मांग की। आरोप लगाया कि डीएसओ कार्यालय में बाहरी तत्व सक्रिय हैं। डीएसओ के दो दिनों में भुगतान के आश्वासन के बाद डीलरों ने धरना प्रदर्शन समाप्त किया।
शुक्रवार की जिले भर के राशन डीलर तहसील परिसर स्थित डीएसओ कार्यालय पहुंचे। जिलाध्यक्ष नरेंद्र शर्मा ने बताया की राशन डीलरों को पिछले सात महीने से प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के बिलों का भुगतान नहीं किया गया है। भुगतान के लिए कोटेदार महीनों से डीएसओ कार्यालय के चक्कर काटने को मजबूर हैं।
खबर हरिद्वार से है जहां आज दिनांक 3 नवंबर को तहसील परिसर में जनपद के राशन डीलरों के द्वारा जिला खाद्य पूर्ति अधिकारी के कार्यालय पर अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करते हुए सांकेतिक धरना दिया धरना देने वाले राशन डीलरों का कहना है कि उनके विभिन्न मदों मैं पेंडिंग चल आ रहे पिछले 15 महीनो के बिलो का भुगतान अभी तक नहीं किया गया है उनका कहना है कि बार-बार अधिकारी को अवगत कराने के बाद भी उक्त विषय को लेकर किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की गई जिसके कारण जनपद के राशन डीलरों को अपना कार्य करने में काफी दिक्कत और परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है राशन डीलरों ने यह भी आरोप लगाते हुए कहा है कि खाद्य पूर्ति अधिकारी कार्यालय में कुछ दलाल उक्त बिलो को पास कराने की एवज में 20 परसेंट की कमीशन मांग रहे हैं राशन डीलरों का कहना है कि अपनी मेहनत की कमाई को पाने के लिए हमें दर दर की ठोकरे खानी पड़ रही हैं उन्होंने कहा कि तीन दिन पहले जिला खाद्य पूर्ति अधिकारी को 3 दिन का समय दिया गया था कि अगर 3 दिन में राशन डीलरों के बिल का भुगतान नहीं किया गया तो कार्यालय पर धरना देने को मजबूर होना पड़ेगा तीन दिन बीतने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं होने पर आज हमें मजबूरन धरना देना पड़ा।

More Stories
हरिद्वार नगर कोतवाली पुलिस की कार्रवाई: मारपीट और उपद्रव करने वाले 5 हुड़दंगी किए गिरफ्तार… सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो हुआ था वायरल…
कुंभ मेला-2027: हरिद्वार में छ दिवसीय पुलिस प्रशिक्षण के चतुर्थ चरण का शुभारंभ,प्रशिक्षण कार्यक्रम आईजी कुंभ योगेंद्र सिंह रावत के मार्गदर्शन एवं एसएसपी कुंभ आयुष अग्रवाल के पर्यवेक्षण में होगा आयोजित…
सिडकुल पुलिस की मुस्तैदी से बेनकाब हुए चोर, केविन केयर कंपनी में हुई चोरी का किया खुलासा, दो शातिर चोरों को सामान के साथ किया गिरफ्तार,