तनवीर अली हरिद्वार:–आग लगने की स्थिति में आग पर काबू बने से सम्बंधित फायर सेफ़्टी यंत्रो का प्रयोग कैसे करे जानकारी देते हुए फायर स्टेशन सिडकुल ऑफिसर गोपाल सिंह बिष्ट अपनी टीम के साथ आज सिडकुल स्थित मेट्रो हॉस्पिटल पहुचे ओर हॉस्पिटल कर्मचारियों को आग लगने की स्थिति में आग पर काबू पाने के लिए अग्नि यंत्रों का प्रयोग किस प्रकार करे।
उसके बारे में जानकारी दी ओर उन्होंने बताया कि यदि अस्पताल में अचानक आग लग जाए तो हमे उससे समय घबराना नही तुरंत अग्निशमन विभाग को फोन कर ओर समय रहते अग्नि यंत्रों के सिलेंडर व फायर सेफ्टी से संबंधित पाइप लाइन का प्रयोग करते हुए आग पर काबू पाया जा सकता है क्योंकि कई बार आग जब लगती है तो वह तेजी से नही फ़ैलती है तो ऐसी स्थिति में आग पर आप खुद काबू पा सकते है और यदि आग तेजी से फैल रही हो तो ऐसी स्थिति में अग्निशमन विभाग को सूचित करने के बाद अग्निशमन के टीम के साथ उनका सहयोग करे ताकि आग पर काबू जल्द पाया जा सके।
इस मौके पर मेट्रो हॉस्पिटल के डॉक्टर विनय कुमार , पंकज कुमार एडमिन ऑफिसर, दीपक कुमार पीआरडी, सुशील कुमार एचआर असिस्टेंट, सचिन देवमानी मेंटेनेंस इंचार्ज व अग्निशमन अधिकारी गोपाल सिंह बिष्ट, चालाक शीशपाल चौहान, फायरमैन मनोज कुमार, शामिल रहे।



More Stories
सेवा संकल्प अभियान–2026: भेल के शिवडेल स्कूल में चित्रकला, भाषण एवं रंगोली प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा और राष्ट्रसमर्पण के 25 वर्षों के उपलक्ष्य में हुए कार्यक्रम, पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने सहभागिता कर मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित,
5000 का इनामी तमंचाधारी लुटेरा गिरफ्तार, लूटा गया मोबाइल बरामद; सिडकुल पुलिस की बड़ी कार्रवाई…
अधिकारियों और बच्चों के बीच खास संवाद: सत्यम पाठशाला की अनूठी पहल, SSP कार्यालय पहुँचे बच्चे, SP क्राइम निशा यादव ने दिया सफलता का मंत्र…