तनवीर अली हरिद्वार:-पिछले 5 महीनों से वेतन न मिलने से नाराज रोडवेजकर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर धरना शुरू कर दिया है। हरिद्वार डिपो में तैनात रोडवेज कर्मियों ने सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन और नारेबाज़ी की। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 5 महीनों से उन्हें वेतन नही दिया गया है। वेतन न मिलने से उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। घर चलाने में दिक्कतें उठानी पड़ रही है। उन्होंने चेतावनी दी है वो सरकार के खिलाफ रोजाना धरने प्रदर्शन और ज्ञापन के माध्यम से अपनी माँग रखेंगे और यदि फिर भी उनकी माँग नही मानी गयी तो वे 19 जून को कामकाज ठप कर चक्का जाम कर देंगे।
धरना-प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें पिछले 05 महीने से सैलरी नहीं मिली है जो लोग रिटायर्ड हो गए हैं उन्हें भी फंड का पैसा नहीं दिया गया है। कोविड-19 से हमारे 12 साथियों की मौत हुई है, उनके परिजनों को भी कोई मुआवजा नहीं मिला है, जिसकी वजह से रोडवेज कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। अपनी मांगों को लेकर आज यह दो दिवसीय धरना शुरू किया गया है, 14 और 15 जून को भी प्रदेशभर में रोडवेज कर्मचारी दो दिवसीय धरना प्रदर्शन करेंगे। कर्मचारियों ने मांगे न माने जाने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी भी दी है।


More Stories
सेवा संकल्प अभियान–2026: भेल के शिवडेल स्कूल में चित्रकला, भाषण एवं रंगोली प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा और राष्ट्रसमर्पण के 25 वर्षों के उपलक्ष्य में हुए कार्यक्रम, पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने सहभागिता कर मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित,
5000 का इनामी तमंचाधारी लुटेरा गिरफ्तार, लूटा गया मोबाइल बरामद; सिडकुल पुलिस की बड़ी कार्रवाई…
अधिकारियों और बच्चों के बीच खास संवाद: सत्यम पाठशाला की अनूठी पहल, SSP कार्यालय पहुँचे बच्चे, SP क्राइम निशा यादव ने दिया सफलता का मंत्र…