तनवीर अली हरिद्वार:–हरिद्वार के सिडकुल थाना स्थित स्पेयर पार्ट्स बनाने वाली कम्पनी में हुई कर्मचारी की हत्या का थाना सिडकुल पुलिस ने कुछ ही घण्टों में सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है।
आपको बता दे कम्पनी के एचआर हैड देवेन्द्र सिंह रावत ने थाने में पुलिस को तहरीर देकर बताया उनकी कम्पनी में कार्यरत अखिलेश पुत्र रामसेवक निवासी लखीमपुर खीरी उ0प्र0 की कम्पनी के अन्दर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या कर दी गई है।तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 302 हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।तभी आला अधिकारियों के निर्देश पर उक्त घटना का शीघ्र अनावरण किए जाने के लिए निर्देशित किया गया था,जिसके अनुपालन में थाना स्तर पर घटना के अनावरण हेतु अलग-अलग टीमें गठित की गयी थी। घटनास्थल का निरीक्षण करके कम्पनी में सी0सी0टी0वी0 फुटेज का अवलोकन करने पर कम्पनी के अन्दर से मृतक अखिलेश के साथ अन्य एक संदिग्ध व्यक्ति घटनास्थल की ओर जाते हुए दिखाई दिया, जिस पर गहनता से छानबीन करने पर मृतक का चचेरा भाई उपेन्द्र कुमार पुत्र सन्तोष कुमार निवासी ग्राम महला कलवापुर थाना खेडी जिला लखीमपुर खीरी उ0प्र0 हाल निवासी रावली महदूद थाना सिडकुल की भूमिका संदिग्ध पायी गयी, जिससे विस्तृत पूछताछ करने पर उपेन्द्र कुमार ने बताया कि वह मृतक अखिलेश के साथ रावली महदूद में किराये के कमरे पर रहता था तथा मृतक अखिलेश द्वारा उपेन्द्र कुमार को उधार दिये 10 हजार रुपये वापस मांगने एवं कमरे में काम करने को लेकर दोनो के बीच आये दिन कहासुनी एवं गाली गलौज होती रहती थी, इसी कारण आज प्रातः कम्पनी में दोनों के बीच उक्त पैसे को लेकर कहासुनी होने पर उपेन्द्र द्वारा मौका पाकर अखिलेश को कम्पनी के चिल्लर रुम में बुलाकर उसके सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर घायल कर दिया, जिससे अखिलेश की मृत्यु हो गयी। अभियुक्त उपेन्द्र कुमार की निशानदेही पर हमले में प्रयुक्त लोहे की रॉड को भी बरामद किया गया है। उक्त घटना का ’24 घंटे के अन्दर अनावरण करने पर आम जनमानस,मीडिया व उच्चाधिकारीगण द्वारा पुलिस टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी है, जिस पर श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस टीम को 2500/-रु0 नकद पुरस्कार दिये जाने की घोषणा की गयी है।
आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में, एल0एस0 बुटोला, थाना अध्यक्ष सिडकुल हरिद्वार।उ0नि0 संदीप चौहान, थाना सिडकुल
उ0नि0 प्रदीप रावत थाना–सिडकुल हरिद्वार।
उ0नि0 सोहन रावत-सिडकुल हरिद्वार।
उ0नि0 मनीष नेगी थाना सिडकुल हरिद्वार।
का0 सतीश नौटियाल, थाना सिडकुल
का0 प्रेम सिंह थाना सिडकुल
का0 विजय नेगी, थाना सिडकुल
का0 नरेन्द्र राणा, थाना सिडकुल हरिद्वार। शामिल रहें।


More Stories
दिव्य और भव्य होगा आगामी अर्द्धकुंभ… निर्माण कार्यों में लापरवाही पर होगा कड़ा एक्शन…कई करोड़ श्रद्धालुओं के आने की है उम्मीद… साधु संत नहीं है नाराज….सोनिका, मेलाधिकारी
मुख्य विकास अधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा रा.प्रा.विद्यालय का किया औचक निरीक्षण…कार्मिक नहीं दिखा पाए स्टॉक रजिस्टर… सरकारी कार्यालयों, संस्थानों आदि का आगे भी चलता रहेगा औचक निरीक्षण…सीडीओ…
मेट्रो हॉस्पिटल में सर्वश्रेष्ठ डाक्टर का पुरस्कार डॉ0 नितिन कुमार चंचल व डॉ0 शिबा खान को दिया गया स्टाफ ऑफ़ दी ईयर का अवार्ड…दीपावली पर मेट्रो अस्पताल हरिद्वार को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास के साथ मरीजों को अच्छी चिकित्सा सुविधांए प्रदान की जाएगी, डॉ॰ अरशद इकबाल,मेट्रो अस्पताल हरिद्वार युनिट हेड…