तनवीर अली हरिद्वार:–विगत 26 मई को शकुन्तला पत्नी विपिन सिंह प्रधानाध्यापिका राजकीय प्राथमिक विद्यालय सलेमपुर थाना रानीपुर द्वारा तहरीर दी गई। जिसमें अज्ञात चोरो द्वारा सलेमपुर राजकीय प्राथमिक विद्यालय की कक्षाओं से 13 सिलिंग फैन,पानी के नल की 8 टॉटी व एक बिजली का बोर्ड चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में अज्ञात के नाम मुकदमा दर्ज किया गया था।तभी से पुलिस मामले की जांच कर रही थी इसी दौरान रानीपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर बहादराबाद लोहे के पुल के पास ज्वालापुर जाने वाले रास्ते पर तीन अभियुक्त अंकित उर्फ दमूडा पुत्र धर्म सिंह निवासी जोहड के पास ग्राम सलेमपुर थाना रानीपुर,संजय पुत्र काशी राम निवासी जोहड़ के पास ग्राम सलेमपुर थाना रानीपुर,सितेश पुत्र सहीराम निवासी नई टंकी के पास ग्राम सलेमपुर थाना रानीपुर को गिरफ्तार किया गया।जिनके कब्जे से चोरी किए गये माल मैं से 13 सिलिंग फैन, 08 पानी के नल की टोंटी व एक बिजली का बोर्ड बरामद कर कोर्ट में पेश किया गया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस पार्टी में
कुन्दन सिंह राणा-प्रभारी कोतवाली रानीपुर हरिद्वार।
विकम धामी- वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोतवाली रानीपुर,
उपनिरीक्षक विकास रावत- कोतवाली रानीपुर,
उपनिरीक्षक मेहराजूदीन- कोतवाली रानीपुर हरिद्वार।
कॉन्स्टेबल सन्तराम चौहान- कोतवाली रानीपुर, गम्भीर तोमर- कोतवाली रानीपुर हरिद्वार।
शामिल रहे।


More Stories
एसपी जीआरपी अरुणा भारती के नेतृत्व में ‘ऑपरेशन प्रहार’ को मिली सफलता,कांवड़ मेले में बड़ी अनहोनी टली: जीआरपी हरिद्वार पुलिस ने 12 इंच लम्बे चाकू के साथ ‘कालनेमि’ साधु को को किया गिरफ्तार,
पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, हरिद्वार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, एक बच्चा घायल…
हरिद्वार: कलेक्ट्रेट में नई ‘विधिक सहायता हेल्प डेस्क’ का शुभारंभ, वन महोत्सव सप्ताह का हुआ समापन, आमजन को मिलेगी निःशुल्क विधिक सलाह,