तनवीर अली हरिद्वार:–हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र स्थित सहदेवपुर गांव में आबकारी विभाग की टीम ने छापेमारी कर 6 ड्रमों में बनाई जा रही करीब 2 हज़ार किलो कच्ची शराब बनाने वाला लहन नष्ट किया और शराब बनाने के अन्य कई सामान भी बरामद किए। आबकारी विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी। हालांकि कार्रवाई के दौरान कोई भी आरोपी पकड़ में नहीं आया। आबकारी इंस्पेक्टर लक्ष्मण सिंह बिष्ट का कहना है कि इस मामले में अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास किये जा रहे है और बढ़ते कच्ची शराब के कारोबार को देखते हुए मुखबिर तंत्र मजबूत किया जा रहा है। साथ ही यह कार्यवाही आगे भी जारी रहेंगी।
पथरी थाना क्षेत्र सहदेवपुर गांव में आबकारी विभाग की टीम ने कि छापेमारी…. करीब 2 हज़ार किलो कच्ची शराब बनाने वाला लहन किया नष्ट……


More Stories
एसपी जीआरपी अरुणा भारती के नेतृत्व में ‘ऑपरेशन प्रहार’ को मिली सफलता,कांवड़ मेले में बड़ी अनहोनी टली: जीआरपी हरिद्वार पुलिस ने 12 इंच लम्बे चाकू के साथ ‘कालनेमि’ साधु को को किया गिरफ्तार,
पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, हरिद्वार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, एक बच्चा घायल…
हरिद्वार: कलेक्ट्रेट में नई ‘विधिक सहायता हेल्प डेस्क’ का शुभारंभ, वन महोत्सव सप्ताह का हुआ समापन, आमजन को मिलेगी निःशुल्क विधिक सलाह,