तनवीर अली हरिद्वार:-देश पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री जवाहरलाल नेहरू जी की आज 57 वीं पुण्यतिथि को रुड़की महानगर कांग्रेस कमेटी ने दुर्गा चौक स्थित कांग्रेस कार्यालय पर मनाया।
उपस्थित सभी संभ्रांत नागरिकों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री जवाहरलाल नेहरू जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान नेता राजेंद्र चौधरी एडवोकेट व संचालन पूर्व पार्षद संजय ‘गुड्डू’ द्वारा किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रुड़की महानगर कांग्रेस अध्यक्ष कलीम खान ने कहा कि नेहरू जी के लगातार प्रयास वं उनकी दूरदर्शिता ने स्वर्णिम भारत का निर्माण किया। जहां भारत का नाम विश्व पटल पर विकासशील देशों मैं अग्रणी है।
अध्यक्षीय वक्तव्य में बोलते हुए किसान नेता राजेंद्र चौधरी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री जवाहरलाल नेहरू जी द्वारा दी गई पंचवर्षीय योजनाओं के कारण देश का किसान खुशहाल बना और बढ़ते हुए भारत में किसान ने तरक्की की। आज भारत उन देशों की सूची में है जहां किसान सबसे ज्यादा पैदावार अर्जित करता है।
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए काम जगदेव सिंह सेखों पूर्व सचिव ने कहा कि आजादी के बाद देश को औद्योगिक क्रांति उन्हीं की देन है। भारत ने बहुत कम समय में शिक्षा,स्वास्थ्य व रोजगार के क्षेत्र मेजो बुलंदियां हासिल की, उन्हीं की देन है।
कार्यक्रम में प्रवक्ता उमेद गाजी व कांग्रेस नेता सुशील कश्यप ने संयुक्त रूप से कहा कि नेहरू जी ने अपनी सारी युवावस्था जेल में बिता दी।देश के ऐसे क्रांतिकारी रहे जिन्होंने असहयोग आंदोलन,नमक आंदोलन,अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी गांधी जी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर देश को आजादी दिलाने में अपना योगदान दिया।
श्रद्धांजलि सभा में डॉ नरेश कश्यप एडवोकेट, सुभाष कश्यप, जगदेव सिंह सेखों, सुशील कश्यप, तहसीन अली, मकसूद हसन, सलीम सलमानी, भूषण त्यागी, पंकज सिंघल,हनी कौशल श्रवण गोस्वामी, नासिर अली,अमित सिंह, मीरा एडवोकेट, आशा कौशल, सलमान, शिव कुमार कश्यप,पंकज सोनकर, रानी जोसेफ आदि द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री जवाहरलाल नेहरू जी के चित्र पर पुष्प भेंट कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।


More Stories
माँ सरस्वती पब्लिक सीनियर सेकेण्डरी स्कूल, बहादराबाद, हरिद्वार सत्र 2025-26 का कक्षा – 12 सी०बी०एस०ई बोर्ड का परीक्षा परिणाम रहा 98.6%,, विद्यालय संस्थापक श्री दयानन्द चौहान , मैनेजर अमित कुमार, प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार, समस्त अध्यापक और अध्यापिकाओं ने बच्चों को दी शुभकामनाएं,
नशा तस्करों के विरूद्ध दून पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी, अलग-अलग थाना क्षेत्रों से मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त 04 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कब्जें से 1 किलो 220 ग्राम अवैध गाँजा, 146.50 ग्राम अवैध चरस तथा 65 टैट्रा पैक अवैध देसी शराब हुई बरामद,
ऑपरेशन प्रहार में बहादराबाद पुलिस के हाथ लगी कामयाबी, 5 हजार का फरार ईनामी दबोचा, नाबालिग से दुराचार के मामले में चल रहा था फरार, बचने के लिए लगातार बदल कर रहा था ठिकाने,