तनवीर अली हरिद्वार:–एकम्स अपने सामाजिक दायित्वों के प्रति हमेशा समर्पित रहती हैं। सामाज कल्याण हेतु प्रतिबद्ध एकम्स ग्रुप समाज के मदद हेतु सदैव ही कुछ न कुछ प्रयास करती ही रहती हैं। इसी क्रम में एकम्स द्वारा अपने सी०एस०आर० मद से 16 BiPAP मशीने उत्तराखंण्ड शासन को एवं 04 BiPAP मशीने माननीय जिलाधिकारी महोदय, हरिद्वार को प्रदान की गई। उपरोक्त मशीने वेंटीलेटर का कार्य करती है एवं कोविड संक्रमित मरीज़ जिन्हें श्वसन में तकलीफ होती है उनके लिए वरदान स्वरूप मानी जाती हैं।
एकम्स द्वारा उपरोक्त प्रदत्त 16 मशीनों में से शासन द्वारा 06 मशीने दून अस्पताल, देहरादून एवं 10 मशीने कर्मचारी राज्य बीमा निगम, अस्पताल, रुद्रपूर स्थापित की गई हैं। इस अवसर एकम्स के प्रबंध निदेशक श्री संदीप जैन जी ने कहा कि,” एकम्स अपने सामाजिक दायित्वों के प्रति पूर्ण निष्ठा से प्रतिबद्ध है। अपने समाज एवं देश के उत्थान के लिए हम कार्य करते हैं और हमेशा ऐसे ही करते रहेंगे। मशीनों द्वारा सभी जरूरतमन्दों को स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हो ऐसी हमारी कामना हैं।”
एकम्स की ओर से उपरोक्त मशीनें के०डी० शर्मा व डॉ राजकुमार सिंह द्वारा माननीय जिलाधिकारी
महोदय को प्रदान की गई।


More Stories
दिव्य और भव्य होगा आगामी अर्द्धकुंभ… निर्माण कार्यों में लापरवाही पर होगा कड़ा एक्शन…कई करोड़ श्रद्धालुओं के आने की है उम्मीद… साधु संत नहीं है नाराज….सोनिका, मेलाधिकारी
मुख्य विकास अधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा रा.प्रा.विद्यालय का किया औचक निरीक्षण…कार्मिक नहीं दिखा पाए स्टॉक रजिस्टर… सरकारी कार्यालयों, संस्थानों आदि का आगे भी चलता रहेगा औचक निरीक्षण…सीडीओ…
मेट्रो हॉस्पिटल में सर्वश्रेष्ठ डाक्टर का पुरस्कार डॉ0 नितिन कुमार चंचल व डॉ0 शिबा खान को दिया गया स्टाफ ऑफ़ दी ईयर का अवार्ड…दीपावली पर मेट्रो अस्पताल हरिद्वार को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास के साथ मरीजों को अच्छी चिकित्सा सुविधांए प्रदान की जाएगी, डॉ॰ अरशद इकबाल,मेट्रो अस्पताल हरिद्वार युनिट हेड…