तनवीर अली हरिद्वार:–महाकुंभ मेले के बजट से हरिद्वार पुलिस के लिए तीन नई बिल्डिंगों का निर्माण किया गया है। हरिद्वार एसएसपी ने हरिद्वार इंडस्ट्री एरिया पुलिस चौकी के साथ ही दोनो नई बिल्डिंगों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान एसएसपी सेंथिल अवुदई कृष्णराज एस ने बताया कि उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार और आईजी कुम्भ संजय गुंज्याल के प्रयास से हरिद्वार पुलिस को नया इंफ्रास्ट्रक्चर मिला है।
उन्होंने निरीक्षण कर लिया है और जल्द ही एक रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी ताकि इन बिल्डिंगों में कार्यालयों को आवंटन हो सके। वही उन्होंने ये भी कहा कि हरिद्वार में पुलिस अधिकारियों के कई पदों का विस्तार हो चुका है, इनके लिए इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी थी लेकिन अब कुम्भ मेले के दौरान बनी ये नई बिल्डिंग पुलिस के साथ साथ जनता के लिए भी लाभकारी सिद्ध होंगी।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक अपराध, क्षेत्राधिकारी पुलिस लाइन, क्षेत्राधिकारी नगर, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन्स, प्रभारी निरीक्षक नगर कोतवाली , निरीक्षक अभिसूचना इकाई हरिद्वार ,एवं अन्य अधि0/कर्म0 गण मौजूद रहे।




More Stories
एसपी जीआरपी अरुणा भारती के नेतृत्व में ‘ऑपरेशन प्रहार’ को मिली सफलता,कांवड़ मेले में बड़ी अनहोनी टली: जीआरपी हरिद्वार पुलिस ने 12 इंच लम्बे चाकू के साथ ‘कालनेमि’ साधु को को किया गिरफ्तार,
पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, हरिद्वार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, एक बच्चा घायल…
हरिद्वार: कलेक्ट्रेट में नई ‘विधिक सहायता हेल्प डेस्क’ का शुभारंभ, वन महोत्सव सप्ताह का हुआ समापन, आमजन को मिलेगी निःशुल्क विधिक सलाह,