तनवीर अली हरिद्वार:- हरिद्वार में कोविड19 कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए आम आदमी पार्टी द्वारा आज से क्लोनी और मोहल्लों की गलियों में जाकर सैनिटाइजिंग अभियान की शुरुआत की गई है। आप पार्टी ने अभियान की शुरुआत बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और शहर विधायक मदन कौशिक के वार्ड नंबर 19 खन्ना नगर से की है, आज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने खन्ना नगर की गलियों में सैनिटाइजिंग का अभियान चलाया।
इस दौरान गली गली जाकर सेनेटाइजर कर मास्क वितरित किये गए। इस दौरान आप पदाधिकारियों ने बताया कि आज से अभियान की शुरुवात की गई है ।इस अभियान के तहत हर घर हर दुकान सेनेटाइजर किया जाएगा और जरूरतमन्दों को मास्क वितरित किया जाएगा और कोरोना महामारी के बढ़ते प्रभाव को रोकने हेतु जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण को रोक पाने में राज्य सरकार विफल साबित हुई है प्रदेश का दुर्भाग्य है कि डबल इंजन सरकार प्रदेश में एक स्वास्थ्य मंत्री देने में विफल साबित हुई है जिसका परिणाम है कि आज पूरे प्रदेश का स्वास्थ्य तंत्र अधिकारियों के भरोसे है । आम आदमी पार्टी जल्द ही हेल्पलाइन नंबर जारी करेगी ताकि कोरोना संक्रमित परिवार जो ठीक हो गए है उनके घर को सेनेटाइजर किया जा सके।
अभियान में प्रदेश उपाध्यक्ष ओ पी मिश्रा , पूर्व जिलाध्यक्ष हेमा भण्डारी, जिला सचिव अनिल सती,रघुवीर सिंह पंवार, संगठन मंत्री हरिद्वार तनुज शर्मा , पवन कुमार, सोशल मीडिया प्रभारी पुलकित गोयल, संजू नारंग, अर्जून सिंह, शिशुपाल सिंह नेगी, संगठन मंत्री रानीपुर सुजीत गुप्ता, मीडिया प्रभारी रानीपुर,अनूप मेहता, एड्वोकेट सचिन बेदी, एहतेशाम जैदी, आशिफ, सुरेश तनेजा, प्रवीण कुमार, सुरेश ठाकुर, उपस्थित रहे।



More Stories
एसपी जीआरपी अरुणा भारती के नेतृत्व में ‘ऑपरेशन प्रहार’ को मिली सफलता,कांवड़ मेले में बड़ी अनहोनी टली: जीआरपी हरिद्वार पुलिस ने 12 इंच लम्बे चाकू के साथ ‘कालनेमि’ साधु को को किया गिरफ्तार,
पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, हरिद्वार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, एक बच्चा घायल…
हरिद्वार: कलेक्ट्रेट में नई ‘विधिक सहायता हेल्प डेस्क’ का शुभारंभ, वन महोत्सव सप्ताह का हुआ समापन, आमजन को मिलेगी निःशुल्क विधिक सलाह,