हरिद्वार साइबर सेल ने त्वरित कार्यवाही करते हुए एक ग्रामीण के पचास हजार रुपये वापस दिलाए हैं। साइबर ठगों ने ग्रामीण के खाते से उक्त रकम उड़ा ली थी। रुड़की क्षेत्र के टोडा कल्याणपुर निवासी ताहिर हसन के मोबाइल फोन पर एक कॉल आई थी। कॉल कर रहे शख्स ने खुद को एक बीमा कंपनी का अधिकारी बताते हुए उसने एटीएम कार्ड एवं बैंक से सबंधी जानकारी सांझा कर ली थी। जिसके बाद संपर्क कर उससे मोबाइल फोन पर आए ओटीपी की भी जानकारी लेकर पचास हजार की रकम ऑनलाइन उड़ा दी थी। चंद मिनटों में उसके मोबाइल फोन पर पचास हजार की रकम निकलने का मैसेज आयाथा। हक्के बक्के रह गए ग्रामीण ने साइबर सेल से संपर्क साधा था। सीओ ऑपरेशन एवं निहारिका सेमवाल एवं साइबर सेल प्रभारी चंद्र चंद्राकर नैथानी ने उस कंपनी से संपर्क साधा, जिससे उस पचास हजार की रकम से खरीदारी की जा रही थी। साइबर सेल के प्रयास से ग्रामीण के खाते में रकम वापस लौट आई। शुक्रवार को पीड़ित ने साइबर सेल कार्यालय पहुंचकर पुलिस का शुक्रिया अदा किया।
साईबर ठगी का शिकार होने पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पीड़ित को ₹ 50000 राशि कराई वापस
अपराध का तरीका आवेदक श्री ताहिर हसन उपरोक्त को अज्ञात मोबाइल नंबर से फोन आया जिसके द्वारा स्वयं को इंश्योरेंस अधिकारी बताते हुए आवेदक के एटीएम कार्ड वह बैंक संबंधी ओटीपी प्राप्त कर लिया जिसके बाद आवेदक के खाते से ₹ 50000 रुपए की कटौती हो गई। उक्त संबंध में साइबर क्राइम सेल हरिद्वार द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आवेदक से धोखाधड़ी से संबंधित विवरण प्राप्त कर संबंधित wallet/gateway company से पत्राचार किया गया तथा धोखाधड़ी से संबंधित ₹ 50000 आवेदक को वापस करवाए गए।
अपनी उक्त धनराशि प्राप्त होने पर आवेदक श्री ताहिर हसन द्वारा हरिद्वार पुलिस साईबर सैल की सराहना करते हुए धन्यवाद किया गया।
cyber crime cell team Haridwar
1- निरीक्षक श्री चंद्र चंद्राकर नैथानी
2- कां0 अरुण कुमार
3- कां0 शक्ति सिंह
4– कां0 योगेश कैंथोला
साइबर क्राइम सेल
जनपद हरिद्वार
पुलिस कार्यालय रोशनाबाद
निवेदन– आप सभी से निवेदन है कि किसी अज्ञात व्यक्ति के कॉल या मैसेज से सावधान रहे, अपना एटीएम नम्बर, पासवर्ड, ओटीपी एवं सीवीवी किसी के साथ शेयर न करें।

More Stories
निरीक्षक से पुलिस उपाधीक्षक बने राजेश साह और प्रदीप पंत, एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने कंधों पर लगाए सितारे, दोनों को बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की,
ऑपरेशन प्रहार में रानीपुर पुलिस का कड़ा रुख, मारपीट और शांति भंग करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार,असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस का यह अभियान लगातार रहेगा जारी,
ऑपरेशन प्रहार-2026: हरिद्वार पुलिस का बड़ा प्रहार, दिव्यांगता की आड़ में गांजा तस्करी कर रहें आरोपी को बहादराबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार,भारी मात्रा में अवैध गांजा और स्कूटी की बरामद,