तनवीर अली हरिद्वार:–हरिद्वार के सिडकुल में एकम्स ग्रुप के द्वारा आयोजित किए गए कार्यक्रम में उत्तराखंड के उद्योग मंत्री गणेश जोशी ने शिरकत की।कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलित करके किया गया।जिसके बाद फार्मा एसोसिएशन के चैयरमेन सन्दीप जैन और फार्मा सिडकुल अध्यक्ष अनिल शर्मा ने उनको फूलों का गुदस्ता भेंट कर, शॉल उढ़ाकर स्वागत किया।
कार्यक्रम में उद्योग मंत्री के द्वारा फार्मा कंपनियों से बातचीत में उनके कार्यों को लेकर चर्चा की गई। जिसमें उद्योग मंत्री के द्वारा फार्मा कंपनियों में आ रही दिक्कत परेशानियों के विषय में जानकारी ली गई ।फार्मा कंपनियों की एसोसिएशन के चैयरमेन और अध्यक्ष द्वारा उद्योग मंत्री से मांग की गई की फार्मा कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारियों को फ्रंटलाइन वर्कर्स के रूप में देखा जाए और उन्हें भी वैक्सीन लगवाई जाए।
जिस पर उद्योग मंत्री के द्वारा उन्हें आश्वासन दिया गया और कहा गया की जब भी वैक्सीन का स्टॉक आएगा तब इस विषय पर चर्चा करके व्यवस्था करवा दी जाएगी। कार्यक्रम में पहुंचे उद्योग मंत्री ने फार्मा कंपनियों का आभार व्यक्त किया ।उन्होंने कहा कि जिस तरह से आज फार्मा कंपनियां दिन रात कार्य करके दवाओं का निर्माण कर रही हैं ,उसके चलते फार्मा कंपनियों का इस संकट की घड़ी में एक बहुत बड़ा योगदान है।जिसके लिए वह बधाई की पात्र हैं।
कार्यक्रम में विधायक आदेश चौहान,आरएम सिडकुल जी0एस0 रावत,जिला उधोग अधिकारी पल्लवी गुप्ता,फार्मा एसोसिएशन चैयरमैन सन्दीप जैन,अध्यक्ष अनिल शर्मा,एकम्स से जे0बी0 कंडपाल,के0डी0 शर्मा,सुरभि,उपेन्द्र आदि मौजूद रहे।





More Stories
माँ सरस्वती पब्लिक सीनियर सेकेण्डरी स्कूल, बहादराबाद, हरिद्वार सत्र 2025-26 का कक्षा – 12 सी०बी०एस०ई बोर्ड का परीक्षा परिणाम रहा 98.6%,, विद्यालय संस्थापक श्री दयानन्द चौहान , मैनेजर अमित कुमार, प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार, समस्त अध्यापक और अध्यापिकाओं ने बच्चों को दी शुभकामनाएं,
नशा तस्करों के विरूद्ध दून पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी, अलग-अलग थाना क्षेत्रों से मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त 04 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कब्जें से 1 किलो 220 ग्राम अवैध गाँजा, 146.50 ग्राम अवैध चरस तथा 65 टैट्रा पैक अवैध देसी शराब हुई बरामद,
ऑपरेशन प्रहार में बहादराबाद पुलिस के हाथ लगी कामयाबी, 5 हजार का फरार ईनामी दबोचा, नाबालिग से दुराचार के मामले में चल रहा था फरार, बचने के लिए लगातार बदल कर रहा था ठिकाने,