हरिद्वार – हरिद्वार के सांसद केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक के आग्रह पर ऑक्सीजन के 300 सिलेंडरों में से 50 सिलेंडर की पहली खेप हरिद्वार को मिल गई है, जल्दी ही बाकी के सिलेंडर भी प्रशासन को मिल जाएगा।आपको बता दे, जिले को सिडकुल मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन ने आज पहली खेप में 50 ऑक्सीजन सिलेंडर सौंपें हैं। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में मरीज़ों को ऑक्सीजन की जरूरत काफी बढ़ गई है। जिसकी वजह से ऑक्सीजन के डिमांड और सप्लाई में काफी दिक्कत उत्पन हो रही थी। हरिद्वार सांसद व केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने अपने संसदीय क्षेत्र हरिद्वार समेत उत्तराखंड को कोविड से लड़ने में हर संभव संसाधन जुटाने में सहयोग का भरोसा दिया है। जिसके तहत आज खाली ऑक्सीजन सिलेंडरों की पहली खेप जिलाधिकारी को प्राप्त हुआ है।
मंत्री निशंक के आग्रह पर सिडकुल मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन ने हरिद्वार जिले को 300 ऑक्सीजन के सिलेंडर मुहैया कराने की बात कही है। जिलाधिकारी सी0 रविशंकर व एसोसिएशन के महामंत्री राज अरोड़ा के प्रयत्न से एसोसिएशन से जुड़ी विप्रो कंपनी ने मध्य प्रदेश के उज्जैन से 50 सिलेंडर कोविड मरीज़ों के लिए आज उपलब्ध करवाये हैं। कंपनी ने कुल 300 सिलेंडरों का ऑर्डर दिया है।
वहीं सिलेंडर उपलब्ध कराने के बाद विप्रो के सीएसआर व एचआर हेड अरविंद चौहान ने कहा कि विप्रो हमेशा से आम लोगों के हित में बहुत सारे काम करती है, कोविड के समय में भी कंपनी हर सम्भव मदद के लिए हमेशा खड़ी है, पिलहाल 50 सिलेंडर हमने प्रशासन को उप्लब्ध करवाये हैं, बाकी भी सिलेंडर जल्दी उपलब्ध हो जाये इसके लिए हम प्रयास कर रहे हैं।
जिलाधिकारी सी0 रविशंकर ने कहा कि कोविड की दूसरी लहर में सबसे ज्यादा मरीज़ों को ऑक्सीजन की जरूरत हो रही है, हरिद्वार में ऑक्सीजन की दिक्कत नहीं, यहां ऑक्सीजन प्लांट भी हैं, लेकिन खाली ऑक्सीजन सिलेंडर की काफी दिक्कत आ रही थी, सिलेंडर उपलब्ध होने से कोविड मरीज़ों के इलाज़ में बड़ी मदद मिलेगी।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक के प्रतिनिधि ओमप्रकाश जमदग्नि ने बताया कि 300 सिलेंडरों में से 50 सिलेंडर की पहली खेप हरिद्वार को मिल गई है, जल्दी ही बाकी के सिलेंडर भी प्रशासन को मिल जाएगा।
इस अवसर पर विधायक रानीपुर आदेश चैहान, अध्यक्ष सिडकुल मैन्यूफैकचरिंग एसोसिएशन हरेन्द्र गर्ग, महासचिव राज अरोड़ा,विप्रों एचआर अरविन्द चौहान, आरएम सिडकुल जीएस रावत, सांसद प्रतिनिधि ओमप्रकाश जमदग्नि आदि उपस्थित थे।

More Stories
एंजेल्स एकेडमी में आयोजित हुआ वार्षिक सम्मान समारोह: मुख्य अतिथि डॉ. निशंक ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित, शिक्षा ही समाज और राष्ट्र निर्माण का सबसे मजबूत आधार: डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, प्रिंसिपल रश्मि चौहान ने सभी का किया स्वागत…
एंजेल्स एकेडमी में आयोजित हुआ वार्षिक सम्मान समारोह: मुख्य अतिथि डॉ. निशंक ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित, शिक्षा ही समाज और राष्ट्र निर्माण का सबसे मजबूत आधार: डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, प्रिंसिपल रश्मि चौहान ने सभी का किया स्वागत…
ग्राम पंचायत अकोढ़ा खुर्द में लाखों रुपये के विकास कार्यों में अनियमितता उजागर, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने ग्राम प्रधान बसंती देवी को पद से हटाने के दिए आदेश,