तनवीर अली हरिद्वार:-कोरोना से उपनिरीक्षक हेमंत जोशी का निधन होने पर एसएसपी सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों ने पुलिस लाइन रोशनाबाद में उन्हें श्रद्धांजलि दी। आपको बता दे
हरिद्वार में दूरसंचार शाखा में नियुक्त उप निरीक्षक हेमंत जोशी को कोरोना संक्रमित होने पर मेला हॉस्पिटल हरिद्वार में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य अधिक खराब होने की दशा में उन्हें 12 मई की रात एम्स ऋषिकेश में रेफर किया गया। एम्स में उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।
हेमंत जोशी को शुगर, बीपी, आंख की बीमारी के कारण डॉक्टर की सलाह से वैक्सीन नहीं लगाई गई थी। जोशी मूलरूप से ग्राम पोखरी, तहसील गंगोलीहाट, जनपद पिथौरागढ़ के रहने वाले थे। वर्तमान में अपने परिवार सहित पुलिस लाइन रोशनाबाद के सरकारी आवास में रह रहे थे।
परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा और एक बेटी है। जोशी 1982 में पुलिस संचार शाखा में भर्ती हुए थे। तबसे लगातार पुलिस विभाग में अपनी सेवा दे रहे थे। इसी साल सितंबर माह में इनकी सेवानिवृत्ति भी होनी थी। शनिवार को एसएसपी सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों ने पुलिस लाइन रोशनाबाद में उन्हें श्रद्धांजलि दी। एम्स में उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।




More Stories
एसपी जीआरपी अरुणा भारती के नेतृत्व में ‘ऑपरेशन प्रहार’ को मिली सफलता,कांवड़ मेले में बड़ी अनहोनी टली: जीआरपी हरिद्वार पुलिस ने 12 इंच लम्बे चाकू के साथ ‘कालनेमि’ साधु को को किया गिरफ्तार,
पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, हरिद्वार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, एक बच्चा घायल…
हरिद्वार: कलेक्ट्रेट में नई ‘विधिक सहायता हेल्प डेस्क’ का शुभारंभ, वन महोत्सव सप्ताह का हुआ समापन, आमजन को मिलेगी निःशुल्क विधिक सलाह,