हरिद्वार से सटे हरिपुरकलां क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में दर्जनों ग्रामीण फ़ूड पॉइज़निंग का शिकार हो गए। इतनी बड़ी संख्या में ग्रामीणों के बीमार होने की सूचना से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि कुट्टू का आटा खाने से इन ग्रामीणों की तबियत बिगड़ी है। हरिद्वार के अलग अलग अस्पतालों में लगभग 25 लोग भर्ती है जिनका उपचार चल रहा है।
पीड़ित ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने नवरात्रि व्रत रखा था, शाम को उन्होंने कुट्टू के आटे से बने खाद्य पदार्थों का सेवन किया था। खाना खाने के कुछ देर बाद ही उन्हें पेट दर्द, उल्टी और बैचेनी सी महसूस होने लग। ज्यादा तबियत बिगड़ने पर उन्होंने अस्पतालों के रुख किया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें बताया कि कुट्टू का आटा खाने से ही उनकी तबीयत बिगड़ी है। वही सूचना मिलने पर रायवाला थाना पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई है। फिलहाल पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस द्वारा मामले की जांच की बात की जा रही है।


More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…