हरिद्वार के रोशनाबाद कलेक्ट्रेट भवन पर सेवानिवृत्त पुलिस कर्मी परिवार जन कल्याण समिति के बैनर तले रिटायर पुलिसकर्मियों ने अपनी पेंशन सम्बन्धी मांगों को लेकर एक ज्ञापन जिला अधिकारी के माध्यम से देश के गृहमंत्री अमित शाह के नाम प्रेषित किया।
इस मौके पर समिति के सचिव रामेश्वर सिंह रावत ने बताया आज हमारा ज्ञापन देने का उद्देश्य यह है कि हमारी समिति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर मोदी को पहला पत्र 27/10/2019 को लिखा था जिसमें लिखा था कि राष्ट्र के दो स्तंभ होते हैं एक स्तंभ सुरक्षा का मिलिट्री स्तंभ और दूसरा स्तंभ अंतरिक सेना बल एवं राज्य की पुलिस बल इसमें हमारे द्वारा ओपीएस पेंशन की मांग की गई है हमारे अर्ध सैनिक बल और राज्य पुलिस बल को भी बाहरी सेना बल की तरह पेंशन ओ पी एस का लाभ मिलना चाहिए जिसे 1/04/2004 से बंद किया गया हैं। उन्होंने बताया कि हम इस आंदोलन को अभी तो ज्ञापन के रूप में दे रहे हैं यदि सकारात्मक सोच हमारे अर्धसैनिक भाइयों और राज्य पुलिस बल के साथ नहीं किया गया तो हम इस आंदोलन में एक कदम आगे बढ़कर कार्य करने की सहमति हमारी समिति करेगी इसलिए हमारा अनुरोध है कि हमारा जो आज का ज्ञापन प्रोग्राम है इसको देश के गृह मंत्री अमित शाह को ज्ञापन हरिद्वार डीएम के द्वारा प्रेषित किया जा रहा है हमारी यही मांग है कि जो ओपीएस पेंशन को 1/04/2004 से बंद किया गया है उसको लागू करने की कृपया करें।
इस मौके पर कार्य- कारिणी समिति के पदाधिकारी गंण अध्यक्ष प्रेम लाल शाह ,संरक्षक जे.पी.जुयाल , सचिव रामेश्वर सिंह रावत एवं प्रचारक मंत्रीगंण तेजपल सिंह,नरेन्द्र भंडारी,बिसन सिंह रावत, वेदपाल सिंह द्वारा सक्रिय योगदान दिया गया।


More Stories
देवभूमि स्कूल की छात्राओं और ब्रह्माकुमारी बहनों ने एसएसपी कैंप ऑफिस पहुंचकर मनाई रक्षाबंधन, छात्राओं ने एसएसपी नवनीत सिंह को बांधा रक्षासूत्र, मिला सुरक्षा और सफलता का वचन…
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…