हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र में बीती 18 सितम्बर को श्री सीमेंट के पास लक्सर में एक राईस मिल में एक चौकीदार का सड़ा गला शव मिला था।शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया था लक्सर पुलिस लगातार हत्या आरोपियों को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही थी।जिसे लेकर लक्सर पुलिस ने अपना जाल बिछाया हुआ था।आखिरकार पुलिस को आज कामयाबी मिली और हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
लक्सर कोतवाली में पहुंचे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक योगेंद्र रावत ने मामले का खुलासा करते हुए।बताया कि हत्या आरोपियों के पास से हत्या कर चोरी व लूट में गया सभी सामान बरामद कर लिया गया है।और हत्या आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।आरोपियों के पास से इनवर्टर के 2 बैटरी बिजली के दो तूफान पंखे एक छत का पंखा गैस का चूल्हा व चोरी गई। मोटरसाइकिल मृतक का मोबाइल व कुछ अन्य सामान बरामद किया गया है।हत्यारोपी पास के ही गांव अकबरपुर उद के रहने वाले हैं।आरोपियों के द्वारा बताया गया कि हत्या रंजिश व लूट के इरादे से की गई है।हत्या में तीन आरोपी शामिल रहे हैं तीनों को ही गिरफ्तार कर लिया गया है।हत्या आरोपी मिथुन मुकेश उर्फ मोटा व अंकुश को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर आज जेल भेजा जा रहा है।एसएसपी की ओर से 2500 व डीआईजी की ओर से ₹5000 का इनाम पुलिस टीम को देने की घोषणा की गई है।


More Stories
देवभूमि स्कूल की छात्राओं और ब्रह्माकुमारी बहनों ने एसएसपी कैंप ऑफिस पहुंचकर मनाई रक्षाबंधन, छात्राओं ने एसएसपी नवनीत सिंह को बांधा रक्षासूत्र, मिला सुरक्षा और सफलता का वचन…
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…