हरिद्वार, 23 सितंबर: बीएचईएल हरिद्वार में अगस्त-सितंबर माह में आयोजित हिंदी प्रतियोगिताओं एवं प्रोत्साहन योजनाओं के विजेताओं को सम्मानित करने के लिए हिंदी उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया । समारोह के मुख्य अथिति बीएचईएल हरिद्वार के कार्यपालक निदेशक श्री संजय गुलाटी थे । कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रेरणादायक भेल गीत एवं दीप प्रज्वलन के माध्यम से हुआ ।
समारोह को सम्बोधित करते हुए श्री संजय गुलाटी ने कहा कि आज हिंदी का स्वरूप काफी व्यापक हो गया है । हिंदी ने साहित्य, फिल्म, कला, संस्कृति, ज्ञान-विज्ञान के साथ-साथ संचार, बाजार तथा प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है । उन्होंने कहा कि बीएचईएल, हरिद्वार में हिंदी समितियों एवं हिंदी चक्रों के विशेष प्रयासों से राजभाषा कार्यान्वयन में सतत् वृद्धि हो रही है । इससे पहले महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्री नीरज दवे ने सभी अतिथियों एवं पुरस्कार विजेताओं का स्वागत करते हुए प्रभाग में वर्ष के दौरान आयोजित की गई राजभाषा कार्यान्वयन संबंधी विशिष्ट उपलब्धियों एवं गतिविधियों का ब्यौरा प्रस्तुत किया ।
समारोह में श्री संजय गुलाटी, श्री वी. के. रायजादा एवं श्री नीरज दवे द्वारा हिंदी उत्सव के दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं एवं प्रोत्साहन योजनाओं के विजेताओं को स्मृति चिह्न तथा प्रमाण-पत्र देकर पुरस्कृत किया गया । अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्री पी. के. श्रीवास्तव ने अपने धन्यवाद ज्ञापन में आयोजन को सफल बनाने वाले प्रत्येक घटक का आभार व्यक्त किया ।



More Stories
जनपद न्यायाधीश एवं (DLSA) के अध्यक्ष नरेन्द्र दत्त के आदेश पर आज पुलिस लाइन में अधिकार मित्रों की मासिक बैठक व NDRF और जिला आपदा प्रबंधन के सहयोग से एक विशेष आपदा प्रबंधन कार्यशाला भी हुई आयोजित, जिसमें अधिकार मित्रों को आपदा से निपटने के सिखाए गए गुर,
ऑपरेशन प्रहार: कलियर पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई वाहन चोरी की वारदात, शातिर चोर गिरफ्तार, बाइक की बरामद,
ऑपरेशन प्रहार: हरिद्वार पुलिस का ‘ड्रिंक एंड ड्राइव’ के खिलाफ एक्शन,रानीपुर पुलिस ने नशे में ई-रिक्शा चलाने वाला चालक दबोचा,