हरिद्वार – हरिद्वार के शहरी और ग्रामीण इलाकों में वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं के बीच पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। हरिद्वार में ज्वालापुर कोतवाली और थाना पथरी पुलिस ने दो अलग अलग वाहन चोर गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया है। दोनो गिरोह में से एक गिरोह बाइक चोरी और दूसरा कार चोरी की वारदातों को अंजाम देता आ रहा है। पुलिस ने दोनो गिरोह के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया है और इनकी निशानदेही पर चोरी की 10 बाइक और 2 कार भी बरामद की है।
हरिद्वार पुलिस मुख्यालय में एसएसपी योगेंद्र सिंह रावत ने दोनो मामलों का प्रेस वार्ता के दौरान खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए चोरों का आपराधिक इतिहास है। कार चोर गिरोह का मुखिया प्रमोद कुमार फरार है।
प्रमोद सॉफ्टवेयर चलाने में माहिर है और कार चोरी करने से पहले वो कार के सॉफ्टवेयर सिस्टम को डिसकनेक्ट कर देता है। दोनों गिरोह को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को एसएसपी ने इनाम की घोषणा भी की है।




More Stories
एसपी जीआरपी अरुणा भारती के नेतृत्व में ‘ऑपरेशन प्रहार’ को मिली सफलता,कांवड़ मेले में बड़ी अनहोनी टली: जीआरपी हरिद्वार पुलिस ने 12 इंच लम्बे चाकू के साथ ‘कालनेमि’ साधु को को किया गिरफ्तार,
पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, हरिद्वार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, एक बच्चा घायल…
हरिद्वार: कलेक्ट्रेट में नई ‘विधिक सहायता हेल्प डेस्क’ का शुभारंभ, वन महोत्सव सप्ताह का हुआ समापन, आमजन को मिलेगी निःशुल्क विधिक सलाह,