हरिद्वार की ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के हाईवे पर तीन दिन पूर्व मोटरसाइकिल सवार का मोबाइल झपटकर फरार हुए दो आरोपी ज्वालापुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर ही पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में कामयाब हुई है।आरोपियों के कब्जे से झपटा गया मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।
आपको बता दे 8 सितंबर को बृजपाल पुत्र रमेश निवासी गांव पलडी साहपुर मुजफ्फरनगर मोटरसाइकिल से हरिद्वार आ रहे थे। हाईवे पर पहुंचते ही अचानक पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने उनसे मोबाइल फोन झपट लिया। पीड़ित पक्ष की सूचना पर पुलिस ने शनिवार सुबह सूचना मिलने पर रेगुलेटर पुल के पास दो आरोपियों को पकड़ लिया, जिनके कब्जे से मोबाइल भी बरामद हुआ।
आरोपियों के नाम आशीष धीमान पुत्र सुनील धीमान निवासी कैलाश गेट उत्तराखंड कोपरेटिव बैंक के पास मुनीकीरेती टिहरी गढ़वाल और हिमांशु शर्मा पुत्र वीरेंद्र शर्मा निवासी कालीकी ढाला शिव मंदिर के पास ऋषिकेश देहरादून है। दोनों ही युवक नशे के आदी भी हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली गई है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में
उ0नि0 आनन्द मेहरा कोतवाली ज्वालापुर ।
उ0नि0 उमेश कुमार ज्वालापुर।
कॉन्स्टेबल गम्भीर,जसवीर चौहान,प्रेम सिह,नितुल यादव,प्रदीप शामिल रहे।


More Stories
एसपी जीआरपी अरुणा भारती के नेतृत्व में ‘ऑपरेशन प्रहार’ को मिली सफलता,कांवड़ मेले में बड़ी अनहोनी टली: जीआरपी हरिद्वार पुलिस ने 12 इंच लम्बे चाकू के साथ ‘कालनेमि’ साधु को को किया गिरफ्तार,
पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, हरिद्वार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, एक बच्चा घायल…
हरिद्वार: कलेक्ट्रेट में नई ‘विधिक सहायता हेल्प डेस्क’ का शुभारंभ, वन महोत्सव सप्ताह का हुआ समापन, आमजन को मिलेगी निःशुल्क विधिक सलाह,