देहरादून, आईपीएस के तबादले के बाद आईएएस पीसीएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी,,
उत्तराखंड शासन में सचिव कार्मिक अरविंद सिंह ह्यांकी ने किया आदेश जारी,एक ही स्थान पर जमे अधिकारियों को फिर किए गए तबादले,तबादले के बाद सभी अधिकारियों को किए गए तत्काल ज्वाइन करने के निर्देश जारी।
देहरादून। शासन द्वारा देर शाम आईएएस और पीसीएस 63 अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए हैं, वीके कृष्ण कुमार को अपर गृह सचिव से हटाकर पुलिस मुख्यालय पैतृक विभाग भेजा गया है ।राम जी शरण को सचिव जिला विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है हरवीर सिंह को अपर जिलाधिकारी प्रशासन नैनीताल और सचिव जिला विकास प्राधिकरण नैनीताल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है, मोहन सिंह बर्निया को सचिव देहरादून मसूरी प्राधिकरण बनाया गया है, पंकज उपाध्याय को नगर आयुक्त नगर निगम हल्द्वानी बनाया गया है, सुंदरलाल सेमवाल को परीक्षा नियंत्रक उत्तराखंड लोक सेवा आयोग हरिद्वार की जिम्मेदारी मिली है, अंशुल सिंह को संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की बनाया गया है गोपाल सिंह चौहान को डिप्टी कलेक्ट्रेट अल्मोड़ा बनाया गया है, विजय नाथ शुक्ल, संगीता कनौजिया और वैभव गुप्ता को डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार की जिम्मेदारी दी गई है,प्रत्यूष सिंह को भूमि अधिकारी व डिप्टी कलेक्टर उधम सिंह नगर बनाया गया है, अवधेश कुमार सिंह को हरिद्वार नगर का नगर मजिस्ट्रेट बनाया गया है इसके अलावा अन्य कई अधिकारियों के ट्रांसफर हुए हैं।तबादले के बाद सभी अधिकारियों को तत्काल ज्वाइन करने के निर्देश जारी किए गए हैं।






More Stories
एसपी जीआरपी अरुणा भारती के नेतृत्व में ‘ऑपरेशन प्रहार’ को मिली सफलता,कांवड़ मेले में बड़ी अनहोनी टली: जीआरपी हरिद्वार पुलिस ने 12 इंच लम्बे चाकू के साथ ‘कालनेमि’ साधु को को किया गिरफ्तार,
पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, हरिद्वार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, एक बच्चा घायल…
हरिद्वार: कलेक्ट्रेट में नई ‘विधिक सहायता हेल्प डेस्क’ का शुभारंभ, वन महोत्सव सप्ताह का हुआ समापन, आमजन को मिलेगी निःशुल्क विधिक सलाह,