आज 28 अगस्त को दिल्ली पब्लिक स्कूल रानीपुर में राष्ट्रीय खेल दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रीय खेल दिवस के प्रतीक, हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चन्द के जन्मदिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करतें हुए उनकी उपलब्धियों को याद किया गया। देश को हॉकी में तीन बार ऑलंपिक स्वर्णपदक जीता कर पूरी दूनिया में भारत का परचम लहराने वाले ध्यान चन्द हम सभी के प्रेरणा स्त्रोत रहे हैं।
प्रधानाचार्य एवं उपप्रधानाचायोें सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने मेजर ध्यान चन्द को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर डीपीएस रानीपुर में महिला एवं पुरुष हॉकी मैचों का भी आयोजन किया जिसमें प्रधानाचार्य डा0 अनुपम जग्गा की अगुवाई में विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने बढचढ कर भाग लिया तथा मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि देते हुए खेल दिवस पर खेल भावना, टीमवर्क एवं एकता का संदेश दिया।
कार्यक्रम का संयोजन विद्यालय के प्रशासनिक उपप्रधानाचार्य पविन्दर सिंह एवं खेल विभागाध्यक्ष संजय वर्मा के द्वारा किया गया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य डा0 अनुपम जग्गा ने मेजर ध्यानचंद के खेल एवं देश के सम्मान के प्रति समपर्ण के जज्बे को सलाम करते हुए कहा कि हमे भी अपने कार्यो के प्रति उसी जज्बे को कायम रख देश के निमार्ण एवं सम्मान में योगदान देना चाहिए साथ ही उन्होंने बताया कि इस अवसर पर डीपीएस रानीपुर में महिला एवं पुरुष हॉकी मैचों का भी आयोजन किया जा रहा है।
जिसमें विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं भाग लेकर मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि देते हुए खेल भावना का संदेश देंगें। उन्होंने सभी विद्यार्थियों अभिभावकों एवं शिक्षकों को इस राष्ट्रीय खेल दिवस पर बधाई एवं शुभकामनाएँ दी।





More Stories
करवाचौथ पर धामी सरकार का बड़ा तोहफ़ा: 29 अक्टूबर को उत्तराखंड की सभी महिला कर्मचारियों के लिए सार्वजनिक छुट्टी का ऐलान, शासकीय,अशासकीय कार्यालयों, स्कूलों और सार्वजनिक प्रतिष्ठानों में तैनात महिला कर्मियों को मिलेगा अवकाश; शासन ने जारी किए आदेश…
सेवा संकल्प अभियान–2026: भेल के शिवडेल स्कूल में चित्रकला, भाषण एवं रंगोली प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा और राष्ट्रसमर्पण के 25 वर्षों के उपलक्ष्य में हुए कार्यक्रम, पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने सहभागिता कर मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित,