तनवीर अली हरिद्वार:–वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड के आदेशों पर चलाए जा रहे अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली जब पुलिस ने पिछले काफी समय से वांछित चल रहे ₹25 सौ के इनामी बदमाश जमाल उर्फ शमीम पुत्र आरिफ निवासी ग्राम तेलपुरा को धर दबोचा।गिरफ्तार अभियुक्त बेहद शातिर किस्म का अपराधी है और अभियुक्त पर गंभीर धाराओं में 9 मुकदमे दर्ज हैं।यह अपराधी पूर्व के काफी समय से वांछित चल रहा था।पुलिस ने गिरफ्तार अपराधी को माननीय न्यायालय में पेश किया है।
आपको बता दें कि गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ उत्तर प्रदेश के कई थानों में लूट डकैती व हत्या के प्रयास के कई मामले दर्ज हैं।पुलिस इन मामलों में अभियुक्त की काफी समय से तलाश कर रही थी और अभियुक्त इन मामलों में पुलिस की पकड़ से बाहर था।वही बीते कुछ समय पहले बहादराबाद थाना क्षेत्र स्थित ग्राम दौलतपुर में हुई डकैती में भी अभियुक्त शामिल था। अभियुक्त के पास से पुलिस ने अवैध चाकू सहित पीली धातु की अंगूठी बरामद की है।
हरिद्वार के रोशनाबाद स्थित एसएसपी कार्यालय सभागार में एसएसपी हरिद्वार सेंथिल अबूदइ कृष्ण राज एस. ने गिरफ्तार अभियुक्त के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त पूर्व के समय में ग्राम दौलतपुर में हुई डकैती के मामले में वांछित चल रहा था। पुलिस महानिदेशक के आदेशों पर वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है।इस अभियान के तहत इस शातिर अपराधी को पकड़ने में पुलिस को सफलता मिली है।अभियुक्त इनामी बदमाश है और अभियुक्त पर उत्तर प्रदेश में गंभीर धाराओं के अंतर्गत 9 मुकदमे दर्ज हैं। अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।


More Stories
करवाचौथ पर धामी सरकार का बड़ा तोहफ़ा: 29 अक्टूबर को उत्तराखंड की सभी महिला कर्मचारियों के लिए सार्वजनिक छुट्टी का ऐलान, शासकीय,अशासकीय कार्यालयों, स्कूलों और सार्वजनिक प्रतिष्ठानों में तैनात महिला कर्मियों को मिलेगा अवकाश; शासन ने जारी किए आदेश…
सेवा संकल्प अभियान–2026: भेल के शिवडेल स्कूल में चित्रकला, भाषण एवं रंगोली प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा और राष्ट्रसमर्पण के 25 वर्षों के उपलक्ष्य में हुए कार्यक्रम, पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने सहभागिता कर मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित,