तनवीर अली हरिद्वार:– प्रदेश में कोरोनावायरस के मामले तेजी के बाद अब घटनी शुरू हो गए हैं उत्तराखंड में मंगलवार को कोरोना के 39 नए मरीज मिले और किसी भी संक्रमित की मौत नहीं हुई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार मंगलवार को देहरादून में सर्वाधिक 13 नए मरीज मिले जबकि अन्य सभी जिलों में नए संक्रमितों की संख्या दस से कम रही। मंगलवार को राज्य भर से 10 हजार से अधिक सैंपलों को जांच के लिए भेजा गया जबकि 21 हजार से अधिक सैंपलों की रिपोर्ट आई।
उत्तराखंड में संक्रमण की दर 0.18 प्रतिशत जबकि मरीजों के ठीक होने का प्रतिशत 96 प्रतिशत हो गई है। राज्य के विभिन्न अस्पतालों व जिलों से कुल 41 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया जिसके बाद अब एक्टिव मरीजों की संख्या 444 रह गई है। राज्य में मंगलवार को एक बार फिर एक लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया गया। बुलेटिन के अनुसार राज्य भर में एक लाख 19 हजार से अधिक लोगों को कोरोना रोधी टीके लगाए गए।
प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक देखें आंकड़े

More Stories
एसपी जीआरपी अरुणा भारती के नेतृत्व में ‘ऑपरेशन प्रहार’ को मिली सफलता,कांवड़ मेले में बड़ी अनहोनी टली: जीआरपी हरिद्वार पुलिस ने 12 इंच लम्बे चाकू के साथ ‘कालनेमि’ साधु को को किया गिरफ्तार,
पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, हरिद्वार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, एक बच्चा घायल…
हरिद्वार: कलेक्ट्रेट में नई ‘विधिक सहायता हेल्प डेस्क’ का शुभारंभ, वन महोत्सव सप्ताह का हुआ समापन, आमजन को मिलेगी निःशुल्क विधिक सलाह,