तनवीर अली हरिद्वार:–भगवानपुर तीन अगस्त को चौकी काली नदी बैरियर के पास एक हैंड बैग मिलने पर उसकी सूचना चौकी प्रभारी काली नदी पुष्पेंद्र सिंह व कांस्टेबल दिनेश कुँवर द्वारा थानाध्यक्ष भगवानपुर पी0डी0 भट्ट को दी गयी जिनके द्वारा बैग व उसके महत्व को देखते हुए तत्काल ही चौकी प्रभारी व अन्य को उक्त बैग के सम्बंध में जानकारी करने हेतु निर्देशित किया।लगातार ईमानदार प्रयास पर उक्त हैंड बैग राकेश सोनी निवासी सूरज नगर राजस्थान का होना पाया गया।
जिसके सम्बन्ध में भगवानपुर पुलिस द्वारा पीड़ित को टेलीफोन कर सूचित किया गया।परिणाम स्वरूप चार अगस्त को पीड़ित राकेश सोनी भगवानपुर थाने पर आये जिनके द्वारा हैंड बैग अपना बताते हुए बैग को चेक किया गया। तथा बैग में रखा सारा सामान 27000/- रुपए, एक मोबाइल की पैड सैमसंग, घर व दुकान की चाबियां तथा भामाशाह कार्ड आदि सभी सामान इनको सुरक्षित मिला।बैग मिलने की लगभग ना उम्मीदी में जी रहे पीड़ित द्वारा ससम्मान बैग मिलने पर अत्यंत खुशी जाहिर करते हुए धन्यवाद हरिद्वार पुलिस कहा।क्षेत्र में चर्चित रहे इस मामले पर स्थानीय जनता द्वारा भगवानपुर पुलिस की सराहना की गई।


More Stories
करवाचौथ पर धामी सरकार का बड़ा तोहफ़ा: 29 अक्टूबर को उत्तराखंड की सभी महिला कर्मचारियों के लिए सार्वजनिक छुट्टी का ऐलान, शासकीय,अशासकीय कार्यालयों, स्कूलों और सार्वजनिक प्रतिष्ठानों में तैनात महिला कर्मियों को मिलेगा अवकाश; शासन ने जारी किए आदेश…
सेवा संकल्प अभियान–2026: भेल के शिवडेल स्कूल में चित्रकला, भाषण एवं रंगोली प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा और राष्ट्रसमर्पण के 25 वर्षों के उपलक्ष्य में हुए कार्यक्रम, पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने सहभागिता कर मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित,