पी.एच.डी. चैम्बर ऑफ कॉमर्स, देहरादून ने हरिद्वार जनपद और देहरादून में कार्यरत औद्योगिक सगठनों के प्रतिनिधियों के साथ मुख्य सचिव उत्तराखंड सरकार श्री एस.एस. संधू से देहरादून सचिवालय में उद्योगों से जुड़ी समस्याओं को लेकर मुलाकात की। इस बैठक में पी.एच.डी. चैम्बर ऑफ कॉमर्स से वीरेन्द्र कालरा ने उत्तराखंड राज्य में सरकार द्वारा जारी “ईज ऑफ द डूइंग बिज़नेस” मुहिम में आ रही दिक्कतों से अवगत कराया। सिडकुल इंटरप्रूनेर वेलफेयर एसोसिएशन (सेवा), सिडकुल अध्यक्ष हिमेश कपूर ने सरकार द्वारा जारी उत्तराखंड परचेस पालिसी की सभी औद्योगिक संगठनो एवं उद्योगों के साथ मिलकर पुनः समीक्षा करने और खरीद में स्थानीय उद्योगों को वरीयता देने का निवेदन किया।
रूडकी स्माल स्केल इंडस्ट्रियल एसोसिएशन से केतन भारद्वाज ने मुख्य सचिव के समक्ष उद्योग लगाने के लिये औद्योगिक नोटिफाइड भूमि को लेकर आ रही समस्या और सभी उद्योगों के नक्शे सीडा के माध्यम से पास कराने का निवेदन किया। इस बैठक में विधुत विभाग के कर्मचारियों द्वारा जारी हड़ताल से उद्योगों को ही रहे नुकसान एवं वर्तमान समय मे उद्योगों के सामने कोविड महामारी से उत्पन्न चुनौतियो के विषय मे भी विस्तार से चर्चा हुई। मुख्य सचिव ने औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों को शीघ्र समस्याओं के समाधान ओर उद्योगों को सरकार की ओर पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर सभी औद्योगिक संगठनों की और से मुख्य सचिव को स्मृति चिह्न और रुड़की स्माल स्केल स्केल इंडस्ट्रियल एसोसिएशन प्रतिनिधि केतन भारद्वाज ने संस्था पत्रिका प्रथम संस्करण की प्रति भेट स्वरूप दी गयी। इस बैठक में वीरेंद्र कालरा, हेमंत कोचर, सुनील उनियाल, हिमेश कपूर, हरेंद्र गर्ग, राज अरोरा, केतन भारद्वाज एवं राजीव वैद उपस्थित रहे।



More Stories
करवाचौथ पर धामी सरकार का बड़ा तोहफ़ा: 29 अक्टूबर को उत्तराखंड की सभी महिला कर्मचारियों के लिए सार्वजनिक छुट्टी का ऐलान, शासकीय,अशासकीय कार्यालयों, स्कूलों और सार्वजनिक प्रतिष्ठानों में तैनात महिला कर्मियों को मिलेगा अवकाश; शासन ने जारी किए आदेश…
सेवा संकल्प अभियान–2026: भेल के शिवडेल स्कूल में चित्रकला, भाषण एवं रंगोली प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा और राष्ट्रसमर्पण के 25 वर्षों के उपलक्ष्य में हुए कार्यक्रम, पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने सहभागिता कर मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित,