हरिद्वार। कारगिल में अतुल्य साहस व शौर्य का परचम लहराने वाले सभी वीर जवानों को कोटिशः नमन् करते हुये जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, तहसील परिसर में कारगिल दिवस को शौर्य दिवस के रूप में मनाया गया।
जिलाधिकारी सी0 रवि शंकर ने शौर्य दिवस के अवसर पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी वीर सैनिकों को शत-शत नमन् करते हुये कहा कि आज का दिन हमारे लिये गर्व का दिन है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड देवभूमि ही नहीं, बल्कि वीर भूमि भी है। यह हमारे लिये गर्व का विषय है कि उत्तराखण्ड के लोगों ने हमेशा सेना में बढ़-चढ़कर योगदान दिया है। ऐसे वीर सपूतों का योगदान हमेशा याद रखा जायेगा। उन्होंने इस अवसर पर सभी से देश की रक्षा करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
इस अवसर पर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल आर0एल0 थापा ने भी वीर सैनिकों के योगदान की चर्चा की।
इस मौके पर सहायक जिला सैनिक कल्याण अधिकारी आडनरी कैप्टन डी0एस0 गुसाईं सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।


More Stories
करवाचौथ पर धामी सरकार का बड़ा तोहफ़ा: 29 अक्टूबर को उत्तराखंड की सभी महिला कर्मचारियों के लिए सार्वजनिक छुट्टी का ऐलान, शासकीय,अशासकीय कार्यालयों, स्कूलों और सार्वजनिक प्रतिष्ठानों में तैनात महिला कर्मियों को मिलेगा अवकाश; शासन ने जारी किए आदेश…
सेवा संकल्प अभियान–2026: भेल के शिवडेल स्कूल में चित्रकला, भाषण एवं रंगोली प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा और राष्ट्रसमर्पण के 25 वर्षों के उपलक्ष्य में हुए कार्यक्रम, पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने सहभागिता कर मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित,