ऑपरेशन प्रहार: रानीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई; लोन क्लोजर के 1.44 लाख हड़पने वाला मुख्य आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार, रकम बरामदगी के प्रयास तेज, तकनीकी साक्ष्यों की मदद से दबोचा गया आरोपी…

तनवीर अली हरिद्वार।

ऑपरेशन प्रहार: रानीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई; लोन क्लोजर के ₹1.44 लाख हड़पने वाला मुख्य आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार, रकम बरामदगी के प्रयास तेज, तकनीकी साक्ष्यों की मदद से दबोचा गया आरोपी…

हरिद्वार:-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) हरिद्वार के निर्देशानुसार अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ अभियान के तहत कोतवाली रानीपुर पुलिस ने वित्तीय धोखाधड़ी के एक मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने लोन क्लोजर की ₹1,44,300 की धनराशि हड़पने के आरोप में फरार चल रहे मुख्य आरोपी को हरियाणा के कुरुक्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है।

​क्या था मामला?

गत 23 जुलाई 2026 को वादी आशीष गोयल (निवासी जगजीतपुर, कनखल) ने कोतवाली रानीपुर में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि उन्होंने ‘भारत फाइनेंस इन्क्लूजन लिमिटेड’ (शिवालिक नगर शाखा) से लोन लिया था। लोन क्लोजर के लिए तय की गई ₹1,44,300 की धनराशि कंपनी के तत्कालीन फील्ड ऑफिसर मिंटू कुमार गुज्जर और अन्य द्वारा हड़प ली गई और कंपनी की शाखा में जमा नहीं कराई गई। इस शिकायत पर पुलिस ने मु0अ0सं0 270/26, धारा 316(5) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया था।

तकनीकी साक्ष्यों की मदद से दबोचा गया आरोपी:

मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने डिजिटल और तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया। लगातार सुरागरसी करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी मिंटू कुमार (पुत्र कंवर सिंह, निवासी ग्राम नयागांव, थाना नकुड़, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश; उम्र 28 वर्ष) की लोकेशन ट्रेस की। इसके बाद 12 नवंबर 2026 को पुलिस ने उसे पीपली, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) से दबोच लिया।

​आरोपी ने स्वीकारा जुर्म:

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने वादी से लोन क्लोजर के पैसे प्राप्त किए थे, लेकिन उन्हें कंपनी में जमा करने के बजाय खुद खर्च कर दिए और शाखा छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस ने मुकदमे में सुसंगत धाराओं की बढ़ोतरी कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

​सराहनीय पुलिस टीम:

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी, चौकी प्रभारी (गैस प्लांट) उ0नि0 अशोक सिरसवाल, कां0 अजय कुमार और कां0 कुलदीप शामिल रहे।

You may have missed