तनवीर अली हरिद्वार।
धनौरी पुलिस की सख्त कार्रवाई: अवैध खनन के खिलाफ अभियान में ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज,कार्यवाई से खनन माफियाओं में मचा हड़कंप…
पिरान कलियर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत धनौरी चौकी पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान अवैध खनन में लिप्त एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज कर दिया है, जिससे खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है।
धनौरी चौकी प्रभारी महिपाल सिंह सैनी ने बताया कि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध खनन की शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की है। चौकी प्रभारी ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी है कि क्षेत्र में अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों पर पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है और भविष्य में भी इस तरह के सख्त अभियान लगातार जारी रहेंगे। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
हाईवे पर जाम लगाने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 21 ई-रिक्शा व टेंपो सीज, शिकायतों के बाद भगवानपुर पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान,मस्जिद कट हाईवे पर बेतरतीब खड़े वाहनों से बाधित हो रहा था यातायात, एम्बुलेंस को भी हो रही थी परेशानी…
ऑपरेशन प्रहार: रानीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई; लोन क्लोजर के 1.44 लाख हड़पने वाला मुख्य आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार, रकम बरामदगी के प्रयास तेज, तकनीकी साक्ष्यों की मदद से दबोचा गया आरोपी…
सिडकुल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अधिवक्ताओं के चैंबरों से एसी कॉपर पाइप चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, तांबे के टुकड़े बरामद…