तनवीर अली हरिद्वार।
ऑपरेशन प्रहार: हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दूधियाबंद जंगल हत्याकांड का 10,000 का इनामी शातिर गिरफ्तार; हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद,
हरिद्वार पुलिस के ‘ऑपरेशन प्रहार’ अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने दूधियाबंद जंगल में हुई सनसनीखेज हत्या के मामले में लगातार फरार चल रहे 10,000 रुपये के इनामी बदमाश को धर दबोचा है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे का चाकू भी बरामद कर लिया है।
क्या था पूरा मामला:
दिनांक 17 सितंबर 2026 को कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत दूधियाबंद बस्ती, बिजली घर के पास जंगल से एक अज्ञात पुरुष का शव बरामद हुआ था। इस संबंध में कोतवाली नगर हरिद्वार में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना वरिष्ठ उप निरीक्षक नंद किशोर गावड़ी को सौंपी गई थी।
जांच के दौरान प्रकाश में आया कि दिनांक 16 सितंबर 2026 की रात्रि को मृतक गोपाल (पुत्र उमा चरण, निवासी नई बस्ती, बिजनौर) की गंगा किनारे बिजली घर के पास खाली जगह में चापड़ और चाकू से हत्या की गई थी। इस मामले में पुलिस पूर्व में ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिन्होंने पूछताछ में मुख्य आरोपी गजराज कश्यप के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की थी।
ऐसे पुलिस के हत्थे चढ़ा इनामी:
घटना के बाद से ही मुख्य आरोपी गजराज कश्यप पुत्र रघुवीर कश्यप (निवासी मोमिनपुर दर्गा, बिजनौर, उत्तर प्रदेश) शातिर तरीके से फरार चल रहा था और गिरफ्तारी से बच रहा था। उसकी गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार द्वारा उस पर 10,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
कोतवाली नगर पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज, सुरागरसी-पतारसी और मजबूत मुखबिर तंत्र का उपयोग करते हुए दिनांक 11/12 नवंबर 2026 की रात को चंडी चौक, हरिद्वार से वांछित इनामी आरोपी गजराज कश्यप को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण:
- गजराज कश्यप पुत्र रघुवीर कश्यप, निवासी मोमिनपुर दर्गा, कोतवाली बिजनौर, जनपद बिजनौर (उत्तर प्रदेश)।
बरामदगी:
- घटना में प्रयुक्त एक लोहे का चाकू।
सराहनीय पुलिस टीम:
इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक नन्दकिशोर ग्वाडी, उपनिरीक्षक नवीन चौहान, कांस्टेबिल वीरेन्द्र तोमर और कांस्टेबिल लखन सिंह शामिल रहे।

More Stories
हरिद्वार पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: रानीपुर पुलिस ने घर और दुकान में चोरी करने वाले 2 शातिर चोर 24 घंटे के भीतर किए गिरफ्तार, जेवरात व तेल की पेटियां बरामद…
पिरान कलियर पुलिस की तत्परता: दरगाह साबिर साहब में जियारत के दौरान बिछड़े 9 वर्षीय मासूम को 3 घंटे में परिजनों से मिलाया, भीड़ में बिछड़ा था गाजियाबाद का मासूम, सीसीटीवी और मुस्तैदी से कलियर पुलिस ने लौटाई परिवार की मुस्कान, परिवार के पिरान कलियर आया था सुलतान…
SSP नवनीत सिंह के नेतृत्व बहादराबाद पुलिस का बड़ा एक्शन, स्मैक की लत के लिए वाहन चुराने वाला शातिर दबोचा, झाड़ियों में छिपाई गईं 10 बाइक बरामद 5 मामलों का खुलासा…