नशे के खिलाफ SSP नवनीत सिंह के निर्देश पर बड़ा अभियान: सिडकुल में थाना प्रभारी अजय सिंह के नेतृत्व में कड़क कार्रवाई, 7.73 ग्राम स्मैक की बरामदगी के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार…

​नशे के खिलाफ SSP नवनीत सिंह का बड़ा अभियान: सिडकुल में थाना प्रभारी अजय सिंह की कड़क कार्रवाई, 7.73 ग्राम स्मैक की बरामदगी के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार!

तनवीर अली हरिद्वार।

सिडकुल:-

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नवनीत सिंह के निर्देशों पर हरिद्वार जिले में आपराधिक तत्वों और नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सिडकुल पुलिस को एक और बड़ी सफलता हासिल हुई है।

​थाना प्रभारी अजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर खास की सटीक सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए रजवाड़ा होटल जाने वाले मार्ग से एक शातिर नशा तस्कर को दबोच लिया। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 7.73 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई।

​NDPS Act में केस दर्ज, भेजा जा रहा जेल

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सिडकुल में मुकदमा अपराध संख्या 464/26 (धारा 8/21 NDPS Act) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आवश्यक वैधानिक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

​गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:

  • ​नाम: आकाश पुत्र लालू
  • ​पता: निकट सम्राट मार्केट, रावली महदूद, थाना सिडकुल (हरिद्वार)

​बरामदगी का विवरण:

  • ​7.73 ग्राम अवैध स्मैक

​सराहनीय पुलिस टीम:

  1. ​थाना प्रभारी: अजय सिंह
  2. ​उप-निरीक्षक: इंद्रजीत सिंह राणा
  3. ​कांस्टेबल: रिपेंद्र

You may have missed