तनवीर अली हरिद्वार।
हरिद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई: ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत 5 हजार का इनामी एनडीपीएस का वांछित गिरफ्तार।
हरिद्वार:- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) हरिद्वार द्वारा इनामी अपराधियों और वांछितों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत बुग्गावाला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने मु०अ०सं०-12/2026 में पिछले 7 महीनों से फरार चल रहे 5 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को देर रात घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, एसएसपी हरिद्वार के निर्देशों के अनुपालन में थानाध्यक्ष बुग्गावाला के नेतृत्व में इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया था। गठित पुलिस टीम द्वारा लगातार सुरागरसी व पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।
अथक प्रयासों के बाद, अमानतगढ़ चौकी प्रभारी उ०नि० मन्नवर हुसैन की अगुवाई में पुलिस टीम ने 13 अक्टूबर 2026 की रात्रि को गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम गांजा माजरा से वांछित आरोपी दिलबहार उर्फ दिलबर पुत्र नाजिम (निवासी- ग्राम गांजा माजरा, थाना बुग्गावाला, हरिद्वार) को धर दबोचा। आरोपी एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे में बीते 7 महीनों से फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी पर एसएसपी हरिद्वार द्वारा 5,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ अग्रिम कानूनी व वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
- नाम-पता: दिलबहार उर्फ दिलबर पुत्र नाजिम, निवासी- ग्राम गांजा माजरा, थाना बुग्गावाला, जनपद हरिद्वार।
- इनाम राशि: ₹5,000/- (घोषित SSP हरिद्वार)
- संबंधित मामला: मु०अ०सं०-12/2026 (NDPS एक्ट), 07 माह से वांछित।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम:
- उ०नि० मन्नवर हुसैन – चौकी प्रभारी, अमानतगढ़
- हे०का० कुश यादव – थाना बुग्गावाला
- कानि० शूरवीर – थाना बुग्गावाला

More Stories
सिडकुल पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 11.45 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, एसएसपी के निर्देश पर द्रव्य और मादक पदार्थों की अवैध बिक्री और तस्करी रोकने को चलाया जा रहा अभियान…
ऑपरेशन प्रहार: कलियर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, चोरी की ई-रिक्शा के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार; 1 ई-रिक्शा बरामद, नशा और पैसों के लालच में की थी चोरी…
BHEL में बोनस और (SIP) के लिए BMKP-INTC का जोरदार प्रदर्शन, कंपनी के ₹2,116 करोड़ लाभ के बावजूद जेसीएम (JCM) बैठक न होने से श्रमिकों में भारी आक्रोश, यूनियन नेता राजबीर सिंह बोले— “शानदार टर्नओवर में श्रमिकों का पूरा योगदान, प्रबंधन तुरंत बुलाए दो दिवसीय जेसीएम” मांगें पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी, प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन…