कार का कांच तोड़कर चोरी करने वाले 2 शातिर चोरों को ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार, मोबाइल और नकदी बरामद, त्वरित कार्रवाई से मिली सफलता…

तनवीर अली हरिद्वार।

कार का कांच तोड़कर चोरी करने वाले 2 शातिर चोरों को ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार, मोबाइल और नकदी बरामद,त्वरित कार्रवाई से मिली सफलता,

ज्वालापुर (हरिद्वार)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत कोतवाली ज्वालापुर पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने सराय रोड से कार का कांच तोड़कर मोबाइल फोन और नकदी चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को सामान सहित गिरफ्तार कर लिया है।

क्या था मामला?

दिनांक 12 सितंबर 2026 को बसंत विहार फेस-2 (थाना कनखल) निवासी रमाकांत शुक्ला ने कोतवाली ज्वालापुर में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित के अनुसार, सराय रोड पर खड़ी उनकी कार का कांच तोड़कर अज्ञात चोरों ने डैशबोर्ड में रखा एक वीवो (Vivo) मोबाइल फोन और 2,000 रुपये नकद पार कर दिए थे। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 645/2026 दर्ज कर जांच शुरू की।

त्वरित कार्रवाई से मिली सफलता

घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर चंद्रभान सिंह अधिकारी के नेतृत्व में तुरंत पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और मुखबिरों को सक्रिय किया।

​सघन चेकिंग और पतारसी-सुराग रसी के दौरान 12 सितंबर को ही पुलिस ने लालपुर अंडरपास के पास से दो संदिग्धों को हिरासत में लिया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से चोरी का वीवो मोबाइल फोन और 1,720 रुपये नकदी बरामद हुई।

अभयुक्तों की पहचान:

  1. शंकर पुत्र बहादुर (निवासी ग्राम सराय, कोतवाली ज्वालापुर, हरिद्वार)
  2. समीर पुत्र तनवीर (निवासी ग्राम सराय, कोतवाली ज्वालापुर, हरिद्वार)

​सफलतापूर्वक सामान बरामद होने पर पुलिस ने मुकदमे में धारा 317(2) की बढ़ोतरी कर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

पुलिस टीम:

सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी बाजार उप-निरीक्षक पुष्कर चौहान, कांस्टेबल बृजमोहन, कांस्टेबल मनोज डोभाल, कांस्टेबल रवि कुमार और कांस्टेबल रणवीर चौहान शामिल रहे।

You may have missed