तनवीर अली हरिद्वार।
लक्सर पुलिस के हत्थे चढ़े 2 शातिर चोर: ‘माइक’ पकड़कर जुर्म कबूलने वाले चोरों से 5 बाइकें की बरामद, पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई कर दोनों को दबोचा,
लक्सर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देश पर कोतवाली लक्सर पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। डिजिटल साक्ष्यों और मैन्युअल पुलिसिंग के सटीक तालमेल से पुलिस ने महज कुछ ही घंटों के भीतर वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की कुल 5 मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। पुलिस द्वारा पकड़े जाने के बाद चोरों ने खुद माइक संभाला और अपने जुर्म का इकबाल किया।
दो अलग-अलग मामलों में दर्ज हुई थी एफआईआर
जानकारी के अनुसार, 11 सितंबर 2026 को वार्ड नं. 02 सीमली (लक्सर) निवासी राजीव कुमार ने अपने घर के बाहर से मोटरसाइकिल (स्प्लेंडर प्लस UK08A53656) चोरी होने के संबंध में मुकदमा (मु0अ0सं0 912/2026) दर्ज कराया था। उसी दिन तुगलपुर (खानपुर) निवासी गोविन्द की एचएफ डीलक्स बाइक (UK17H0961) चोरी होने पर मु0अ0सं0 924/2026 बीएनएस पंजीकृत किया गया था।
पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई कर दबोचा
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लक्सर प्रवीण सिंह कोश्यारी के नेतृत्व में विशेष टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस त्वरित कार्रवाई के दौरान पुलिस ने लक्सर क्षेत्र से दो संदिग्धों—जिशान और अहसान को हिरासत में लिया।
गिरफ्तार आरोपियों का ब्योरा
- जिशान (उम्र 26 वर्ष), पुत्र जुल्फकार, निवासी ग्राम धनपुरा (बड़ी मस्जिद के पास), थाना पथरी, जनपद हरिद्वार।
- अहसान (उम्र 27 वर्ष), पुत्र फुरकान, निवासी वार्ड नं. 05, लक्सरी, कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार।
बरामदगी का विवरण
पूछताछ के बाद आरोपियों की निशानदेही पर दोनों मामलों से जुड़ी मोटरसाइकिलों सहित कुल 5 वाहन बरामद किए गए:
- स्प्लेंडर प्लस (संबंधित मु0अ0सं0 912/2026)
- एचएफ डीलक्स (UK17H0961, संबंधित मु0अ0सं0 924/2026)
- 02 अन्य मोटरसाइकिलें (चेसिस नंबर MBLHAW082KHJ38362 एवं MBLHA10EJ8HM09330)
- 01 बाइक (रजि. नं. HR08U4616) का केवल ढांचा
पुराना आपराधिक इतिहास
पुलिस जांच में सामने आया कि पकड़े गए दोनों आरोपी पहले भी चोरी और नकबजनी के मामलों में जेल जा चुके हैं। आरोपी अहसान का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है, जिस पर लक्सर कोतवाली में आर्म्स एक्ट और चोरी के आधा दर्जनों से अधिक मामले पहले से दर्ज हैं। आरोपी जिशान पर भी थाना पथरी में बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज है।
पुलिस टीम
सफलता हासिल करने वाली पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी, कस्बा चौकी प्रभारी उ0नि0 समीप पाण्डेय, उ0नि0 आशीष भट्ट, हे0का0 शमशेर खान, का0 मनोज शर्मा तथा सीआईयू रूड़की के का0 महिपाल शामिल रहे।

More Stories
कार का कांच तोड़कर चोरी करने वाले 2 शातिर चोरों को ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार, मोबाइल और नकदी बरामद, त्वरित कार्रवाई से मिली सफलता…
हरिद्वार में नशे के सौदागरों पर शिकंजा: श्यामपुर पुलिस ने 2 किलो गांजे और 1210 पन्नियों के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार,
जेल में पत्नी का दबदबा बनाने की सनक: जेलर को लॉरेंस गैंग के नाम से जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज, जांच शुरू…