उत्तराखण्ड STF की बड़ी कार्रवाई: कोरोना काल में नकली रेमडेसिविर बनाने वाला मुख्य सरगना बिजनौर से गिरफ्तार; कोटद्वार की सीज फैक्ट्री का था मालिक, कंप्रेस्ड टैबलेट और उपकरण हुए बरामद,सोशल मीडिया और ऑनलाइन नेटवर्क से चल रहा था काला खेल…

तनवीर अली हरिद्वार।

उत्तराखण्ड STF की बड़ी कार्रवाई: कोरोना काल में नकली रेमडेसिविर बनाने वाला मुख्य सरगना बिजनौर से गिरफ्तार; कोटद्वार की सीज फैक्ट्री का था मालिक,3 किग्रा कंप्रेस्ड टैबलेट और 34 पंच उपकरण बरामद,सोशल मीडिया और ऑनलाइन नेटवर्क से चल रहा था खेल

देहरादून: उत्तराखण्ड एसटीएफ (STF) ने प्रतिष्ठित दवा कंपनियों के नाम पर नकली जीवनरक्षक दवाएं बनाकर ऑनलाइन बेचने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए इसके मुख्य सरगना को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर के चांदपुर से पकड़ा गया है।

​गिरफ्तार अभियुक्त विशद कुमार, कोटद्वार (सिडकुल) स्थित ‘मैसर्स नैक्टर हर्ब्स एंड ड्रग्स’ कंपनी का मालिक है। आरोपी का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है—वर्ष 2021 में कोरोना महामारी के दौरान इसी की कंपनी पर नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन बनाने के गंभीर आरोप लगे थे, जिसके बाद इसका लाइसेंस निरस्त कर दिया गया था। वर्ष 2024 में तेलंगाना पुलिस द्वारा भी इस कंपनी पर सैंपलिंग और कानूनी कार्रवाई की गई थी।

सोशल मीडिया और ऑनलाइन नेटवर्क से चल रहा था खेल

​एसटीएफ की जांच में सामने आया कि यह गिरोह सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के जरिए देश भर में नकली दवाएं खपा रहा था। मामले की जांच के तहत एसटीएफ ने सीसीपीएस देहरादून में कॉपीराइट, आईटी एक्ट, एनडीपीएस और बीएनएस (BNS) की संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।

​इससे पहले एसटीएफ ने गिरोह से जुड़े दो सदस्यों—जतिन (निवासी संभल) और गौरव त्यागी (निवासी देहरादून) को गिरफ्तार किया था। इन्हीं से पूछताछ और कड़ियों को जोड़ते हुए पुलिस मुख्य सरगना विशद कुमार तक पहुंची।

3 किग्रा कंप्रेस्ड टैबलेट और 34 पंच उपकरण बरामद

​विवेचना के दौरान बीते 23 मई 2026 को एसटीएफ और संबंधित विभागों ने कोटद्वार स्थित मैसर्स नैक्टर हर्ब्स एंड ड्रग्स फैक्ट्री पर छापा मारा था। मौके से 3 किलोग्राम कंप्रेस्ड टैबलेट और दवा निर्माण में इस्तेमाल होने वाले 34 पंच उपकरण बरामद किए गए थे, जिसके बाद फैक्ट्री को सीज कर दिया गया था।

  • गिरफ्तार आरोपी: विशद कुमार पुत्र भीम सिंह (निवासी गली नं.-1, चांदपुर, बिजनौर, यूपी)।
  • कार्रवाई करने वाली STF टीम: निरीक्षक सुधीर कुमार, निरीक्षक यादविंदर सिंह बजवा, उ0नि0 दीपक मेठाणी, उ0नि0 कमाल हसन, अ0उ0नि0 योगेन्द्र चौहान, कांस्टेबल रवि पंत, दीपक चन्दोला, प्रशान्त चौहान एवं दीपक नेगी।

You may have missed