हरिद्वार । मंडल रेल प्रबंधक मुरादाबाद के सफल निर्देशन में भारतीय रेल स्वास्थ्य सेवाओं आई.आर.एच.एस उत्तर रेलवे द्वारा मुरादाबाद मंडल एवं समस्त रेलवे कर्मचारियों के लाभार्थियों को अत्याधुनिक एवं उत्कर्ष स्वास्थय सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु प्रयासों में एक अभूतपूर्व उपलब्धि प्राप्त की गई है। इस उपलब्धि का अधिकतम श्रेय मुख्य चिकित्सा अधीक्षक मुरादाबाद मंडल डॉ. जगदीश चंद्रा एवं प्रोफेसर रविकांत निदेशक एम्स ऋषिकेश को जाता है। जिनके कठिन प्रयासों के कारण आज इस क़रार समझौते पर हस्ताक्षर किए गये है। तथा रेलवे लाभार्थियों के को अंतरराष्ट्रीय स्तर की समस्त जटिल नियमित आकस्मिक स्वास्थ्य सेवाएं 24 घंटे उपलब्ध होंगी।रेलवे मंडल चिकित्सा अधिकारी डा .आशुतोष बताया है। कि रेलवे वर्ष के चिकित्सा मद में भी बचत सुनिश्चित होगी ।निश्चित ही यह कदम रेलवे लाभार्थियों मुख्यतः हरिद्वार, देहरादून ऋषिकेश के निवासियों को सुविधा प्रदान करायेगा एवं भारतीय रेल स्वास्थ्य सेवाएं का एक महत्वपूर्ण योगदान रहेगा।
एम्स ऋषिकेश के साथ भारतीय रेलवे ने स्वास्थय सेवाओं को लेकर किया करार

More Stories
करवाचौथ पर धामी सरकार का बड़ा तोहफ़ा: 29 अक्टूबर को उत्तराखंड की सभी महिला कर्मचारियों के लिए सार्वजनिक छुट्टी का ऐलान, शासकीय,अशासकीय कार्यालयों, स्कूलों और सार्वजनिक प्रतिष्ठानों में तैनात महिला कर्मियों को मिलेगा अवकाश; शासन ने जारी किए आदेश…
सेवा संकल्प अभियान–2026: भेल के शिवडेल स्कूल में चित्रकला, भाषण एवं रंगोली प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा और राष्ट्रसमर्पण के 25 वर्षों के उपलक्ष्य में हुए कार्यक्रम, पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने सहभागिता कर मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित,