तनवीर अली हरिद्वार।
- STF की एंटी नार्कोटिक्स कुमाऊं यूनिट ने नशा तस्करों के विरुद्ध की एक ओर बड़ी कार्यवाही, थाना पुलभट्टा पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए एक तस्कर को 129 ग्राम हीरोइन के साथ किया गिरप्तार, बरामद हीरोइन की अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग 38 लाख रुपए,
🔶 *गिरफ्तार अभियुक्त पर कई आपराधिक मामले दर्ज, उत्तर प्रदेश में पुलिस मुठभेड़ से लेकर अन्य कई धाराओं में मुकदमे पंजीकृत हैं।

माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड श्री दीपम सेठ द्वारा निर्गत निर्देशो के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एस.टी.एफ. द्वारा राज्य को ड्रग्स फ्री बनाने के दृष्टिगत राज्य एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (A.N.T.F.) एस.टी.एफ. को युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृति, राज्य में नशे का कारोबार करने वाले अपराधियों को चिन्हित कर ड्रग्स के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु उत्तराखण्ड के समस्त जनपदों में कड़ी निगरानी रखने हेतु निर्देशित किया है ।
इसी क्रम में उत्तराखण्ड STF की एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स कुमायूँ टीम द्वारा तकनीकी व मैनुअल इनपुट विकसित कर सटीक कार्यवाही करते हुए थाना पुलभट्टा क्षेत्र में स्थानीय पुलिस को साथ लेकर एक अभियुक्त को कुल 129 ग्राम अवैध हीरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद हीरोइन की अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग 38 लाख रुपए है।।
अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि वह बरेली के कुछ लोगों के सम्पर्क में था तथा कम दाम में हीरोइन खरीदकर लाता था फिर उसे ऊंचे दामों पर अन्य माध्यम के जरिए कुमाऊं के पहाड़ी क्षेत्र में बेचता था। STF द्वारा अभियुक्त के फारवर्ड व बैकवर्ड लिंकेज की जानकारी की जा रही है।।
*गिरफ्तार अभियुक्त -*
महेश मौर्य पुत्र रोशन लाल निवासी ग्राम चौनडेरा थाना बहेड़ी जनपद बरेली (उ प्र)
*बरामदगी* –
*129 ग्राम हीरोइन
एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल*
*आपराधिक इतिहास अभियुक्त*
1- मु.अ.स. 453/17 धारा 379/411 IPC थाना किला बरेली (उ प्र)
2- मु.अ.स. 487/18 धारा 102 CRPC, 207 MV एक्ट थाना बहेड़ी,बरेली (उ प्र)
3- मु.अ.स. 558/18 धारा 147/148/149/307 IPC पुलिस मुठभेड़ थाना बहेड़ी बरेली (उ प्र)
4- मु.अ.स. 662/19 धारा 411/414/420 IPC थाना बहेड़ी,बरेली (उ प्र)
5- मु.अ.स. 768/19 धारा 25,3 आर्म्स एक्ट, 207 MV एक्ट थाना बहेड़ी, बरेली (उ प्र)
6- मु.अ.स. 340/20 धारा 25/3 आर्म्स एक्ट थाना बहेड़ी,बरेली (उ प्र)
7- मु.अ.स. 361/22 धारा 323/504/506 IPC थाना बहेड़ी,बरेली (उ प्र)
8- मु.अ.स. 715/22 धारा 323/498A/506 IPC, 3/4 दहेज अधिनियम थाना बहेड़ी, बरेली (उ प्र)
*STF एंटी नार्कोटिक्स टीम -*
1. निरीक्षक पावन स्वरुप
2. SI विनोद चंद्र जोशी
3. आरक्षी वीरेंद्र चौहान
4. आरक्षी इसरार अहमद
- *थाना पुलभट्टा पुलिस टीम*
1- SO प्रदीप मिश्रा
2-SI दिनेश चंद्र भट्ट
3-आरक्षी गजेंद्र सिंह
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ द्वारा आज अपने निम्न ऑफिस नंबर जारी करते हुए जनता से अपील की है कि नशे से दूर रहे।* किसी भी प्रकार के लालच में आकर नशा तस्करी न करें। नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्यवाही हेतु तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या एस.टी.एफ/ANTF उत्तराखंड से संपर्क करें। मा. मुख्यमंत्री के निर्देशो के क्रम में एसटीएफ की ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान के तहत कार्यवाही जारी रहेगी।
*एसटीएफ से संपर्क हेतु* 0135-2656202, 9412029536 *[सूचनाकर्ता का नाम गोपनीय रहेगा]*

More Stories
मेडिकल स्टोर संचालकों ने अवैध एवं अनियंत्रित ऑनलाइन दवा बिक्री का किया विरोध, हड़ताल कर लाइसेंसधारी केमिस्ट्स एवं कर्मचारियों के हितों की रक्षा की उठाई मांग….
जनरल भुवन चंद्र खंडूरी पंचतत्व में विलीन,सैन्य सम्मान के साथ हुआ दाह संस्कार, मुख्यमंत्री धामी ने दिया कंधा,राजकीय सम्मान देकर अंतिम विदाई
“ऑपरेशन प्रहार में एसएसपी दून के निर्देशो पर वीकेंड पर दून पुलिस की “नाईट स्ट्राइक,पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश के नेतृत्व में अलग अलग टीमो द्वारा संदिग्धों के ठिकानों पर की गई औचक छापेमारी, नियमो का उल्लंघन करने वालो के विरुद्ध की गई वृहद स्तर पर कार्यवाही, शराब पीकर वाहन चलाने वाले 47 व्यक्तियों को पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार।