तनवीर अली हरिद्वार।
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का उत्तराखंड में बढ़ता जनाधार, शिवसेना शिंदे गुट के दर्जनों नेता एवं कार्यकर्ता पार्टी में शामिल
देहरादून।
उत्तराखंड की राजनीति में आज एक महत्वपूर्ण राजनीतिक संदेश देते हुए देहरादून स्थित प्रदेश कार्यालय में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का संगठन और अधिक मजबूत हुआ। शिवसेना शिंदे गुट से जुड़े दर्जनों प्रभावशाली नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पार्टी की राष्ट्रवादी विचारधारा, जनहितकारी नीतियों एवं मजबूत नेतृत्व से प्रभावित होकर विधिवत रूप से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर सैकड़ों समर्पित कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी में शामिल हुए वरिष्ठ समाजसेवी एवं युवा नेता श्री नवलेश शाह को जिला देहरादून का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष श्री विशाल सिंह ठाकुर द्वारा सभी नए साथियों का भव्य स्वागत करते हुए उन्हें संगठन की मजबूती में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष श्री विशाल सिंह ठाकुर ने कहा कि उत्तराखंड में लगातार विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों से जुड़े लोग लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की नीतियों एवं राष्ट्रीय नेतृत्व पर विश्वास व्यक्त करते हुए पार्टी से जुड़ रहे हैं। यह प्रदेश में पार्टी के तेजी से बढ़ते जनाधार, मजबूत संगठनात्मक विस्तार एवं जनता के बढ़ते विश्वास का स्पष्ट संकेत है।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) उत्तराखंड की राजनीति में एक मजबूत, प्रभावशाली एवं निर्णायक राजनीतिक शक्ति के रूप में उभरकर सामने आएगी। नए साथियों के जुड़ने से पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूती मिलेगी तथा संगठन और अधिक सक्रिय होकर जनता की समस्याओं के समाधान हेतु संघर्ष करेगा।

प्रदेश अध्यक्ष ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को निर्देशित करते हुए कहा कि वे संगठन विस्तार, जनसंपर्क अभियान एवं जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाते हुए पार्टी की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने का कार्य करें।
इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में प्रदेश प्रधान महासचिव श्री राजीव भार्गव, प्रदेश महासचिव श्री सी.पी. सिंह, प्रदेश सचिव श्री जय अर्नाल्ड सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह एवं जोश देखने को मिला, जिसने यह स्पष्ट कर दिया कि उत्तराखंड में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) तेजी से एक मजबूत राजनीतिक विकल्प के रूप में स्थापित हो रही है।
जारीकर्ता:
राजीव भार्गव
प्रदेश प्रधान महासचिव
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), उत्तराखंड
प्रदेश कार्यालय में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का संगठन और अधिक हुआ मजबूत, शिवसेना शिंदे गुट से जुड़े दर्जनों प्रभावशाली नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पार्टी की राष्ट्रवादी विचारधारा, जनहितकारी नीतियों एवं मजबूत नेतृत्व से प्रभावित होकर विधिवत रूप से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की सदस्यता की ग्रहण,

More Stories
बहादराबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 हजार का इनामी इस्तकार गिरफ्तार, मुठभेड़ के बाद एक पहले ही जा चुका है जेल, मुखबिरी का शक और ब्लैकमेलिंग बनी शांतरशाह में हैप्पी के कत्ल की वजह…
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) और (SMAU) इंटरनेशनल चैंबर्स के तत्वावधान में सिडकुल में आयोजित हुए ‘निधि आपके निकट’सेमिनार में, एसोसिएशन के प्रतिनिधि, उधमी और विभाग के अधिकारी हुए शामिल, ऑनलाइन व्यवस्थाओं और नए नियमों पर हुई चर्चा…
40 का पेट्रोल भरवाकर ₹9.5 हजार लूटने वाले 2 लुटेरे तमंचे व नकदी संग गिरफ्तार,भगवानपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई: सीसीटीवी और मुखबिर की मदद से चढ़े हत्थे, लूट की रकम, तमंचा व बाइक बरामद…