तनवीर अली हरिद्वार।
चैयरमैन राजीव शर्मा ने सीएम धामी से की शिष्टाचार भेंट, पश्चिम बंगाल चुनाव में पार्टी को मिलें भारी बहुमत पर दी शुभकामनाएं/बधाई, राज्य सभा सांसद के साथ औधोगिक इकाइयों की वर्तमान स्थित से भी कराया अवगत, सीएम ने उच्च अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र समाधान व आवश्यक कार्यवाही करने के दिए निर्देश,

नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा द्वारा प्रदेश के लोकप्रिय एवं युवा मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें पश्चिम बंगाल चुनाव में मिली प्रचंड विजय हेतु हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई प्रेषित की गई।
इस अवसर पर औद्योगिक क्षेत्र सिडकुल प्रतिनिधिमंडल को लेकर राज्यसभा सांसद Naresh Bansal के साथ औद्योगिक इकाइयों में हो रही वर्तमान परिस्थितियों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। इस पर मुख्यमंत्री द्वारा संबंधित उच्च अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए समस्याओं के शीघ्र समाधान हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने अपने बयान में कहा कि मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में उत्तराखंड राज्य निरंतर विकास, निवेश एवं औद्योगिक विस्तार के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि सिडकुल क्षेत्र की औद्योगिक इकाइयों की समस्याओं को सरकार द्वारा गंभीरता से लिया जाना अत्यंत सराहनीय है, जिससे उद्योगों का विश्वास मजबूत होगा और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। उन्होंने यह भी विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में सभी लंबित मुद्दों का शीघ्र एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
प्रतिनिधिमंडल में देवेंद्र शर्मा (डी.जी.एम.-एच.आर., C&S Electric Ltd.), रोहित भाटिया (OM Biotech), मनोज पुंडीर (Shree Raksha Industries)भोला सिंह (Jynity), सुनील चौधरी (SSE), आदि उपस्थित रहे।
यह भेंट औद्योगिक विकास एवं क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान की दृष्टि से अत्यंत सकारात्मक एवं महत्वपूर्ण रही।

More Stories
2 अक्टूबर को हरिद्वार में होंगे विविध कार्यक्रम, डीएम मयूर दीक्षित ने दिए निर्देश, महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, राजकीय भवनों पर फहराया जाएगा राष्ट्रीय ध्वज…
बहादराबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 हजार का इनामी इस्तकार गिरफ्तार, मुठभेड़ के बाद एक पहले ही जा चुका है जेल, मुखबिरी का शक और ब्लैकमेलिंग बनी शांतरशाह में हैप्पी के कत्ल की वजह…
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) और (SMAU) इंटरनेशनल चैंबर्स के तत्वावधान में सिडकुल में आयोजित हुए ‘निधि आपके निकट’सेमिनार में, एसोसिएशन के प्रतिनिधि, उधमी और विभाग के अधिकारी हुए शामिल, ऑनलाइन व्यवस्थाओं और नए नियमों पर हुई चर्चा…